इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर पितृ तर्पण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को अहिल्या माता गौशाला में दिवंगत गौमाताओं, साधू-संतों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिवंगत प्रचारकों, बलिदानी सैनिकों, गौभक्तों, दिवंगत स्वाधीनता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों का श्राद्ध-तर्पण कार्यक्रम प्रसिद्ध विद्वान पंडित मनोज पांडे के सान्निध्य में आयोजित किया गया।
कोरोना के शिकार दिवंगतों का भी किया तर्पण।
कार्यक्रम में कोरोना के शिकार हुए उन आत्माओं के निमित्त भी तर्पण किया गया, जिनका क्रियाकर्म विधि-विधान से नहीं हो पाया था।
सर्वपितृ अमावस्या पर इस बार बुधवार को सूर्य एवं चंद्र दोनों के हस्त नक्षत्र में होने से गजच्छाया नामक योग भी था । शास्त्रों में गजच्छाया योग की बड़ी महिमा है। इस योग में तीर्थ-स्नान, दान, जप एवं ब्राह्मणों को भोजन, अन्न, वस्त्रादि का दान व श्राद्ध करने का विशेष महात्म्य माना गया है।
इस अवसर पर गौ-सेवाभारती के संयोजक अशोक गुप्ता, कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल, दिलीप जैन, गणेश अग्रवाल, उपेंद्र जैन, रामचंद्र काकानी, नीलेश गंगराड़े, रमेश मालवीय के अलावा अतिथि के रूप में विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़, देवी अहिल्या गौशाला के रवि सेठी, पुष्पेन्द्र धनोतिया, सी.के. अग्रवाल सहित अनेक गौभक्त उपस्थित थे ।
Related Posts
March 28, 2021 रविवार को बंद रहेंगे जिला व उप पंजीयक कार्यालय
इंदौर : महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त पंजीयक कार्यालयों को पूर्व […]
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
July 8, 2020 रालामंडल क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित, आवागमन पर लगा प्रतिबन्ध इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने रालामंडल क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह […]
November 16, 2019 यज्ञ विज्ञान सम्मत दैविक क्रिया है- पं.अग्निहोत्री इंदौर : प्रकृति के शुद्धिकरण की आज सख्त जरूरत है। वायुमण्डल में हरतरह का प्रदूषण फैल रहा […]
September 17, 2020 कोडवानी ने कलेक्टर से चर्चा के बाद धरना समाप्त किया इंदौर : सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। कलेक्टर मनीष […]
July 16, 2020 कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल, 136 नए संक्रमित मिले..! इंदौर : बुधवार 15 जुलाई को कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया। संक्रमण डर भी बढ़कर […]
February 1, 2021 केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य कल्याण पर जोर, पेट्रोल- डीजल पर कृषि सेस लगाया, मध्यम वर्ग रहा खाली हाथ
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 1 फरवरी को कोरोना काल के […]