बंगलुरु : देश में करीब दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच एक 7 साल का बच्चा भी दिल्ली से अकेला बेंगलुरू पहुंचा। हवाई अड्डे पर बच्चे की मां उसे रिसीव करने आईं।
दरअसल सात साल का विहान शर्मा दिल्ली में अपने दादा-दादी के घर आया था। लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गया। वह विशेष श्रेणी की यात्रा करते हुए तीन महीने बाद बेंगलुरू लौटा है। सबसे खास बात ये है कि विहान अकेले ही दिल्ली से बेंगलुरू तक पहुंचा।
मुम्बई से सीमित उड़ानों की अनुमति।
महाराष्ट्र सरकार ने रविवार रात को मुंबई से सीमित संख्या में उड़ान के परिचालन को मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार ने 25 विमानों को जाने और 25 को आने को अनुमति दी है। अम्फान चक्रवात से भारी नुकसान झेल रहे पश्चिम बंगाल ने कहा है कि वह विमान परिचालन 28 मई से शुरू करेगा। सभी हवाई अड्डों पर वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए पूरी व्यवस्था है। सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। तमिलनाडु ने कहा है कि यात्रियों को 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विजाग हवाई अड्डों पर सोमवार से कोई घरेलू उड़ानें संचालित नहीं होंगी। लेकिन मंगलवार से सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
Related Posts
April 17, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में […]
January 5, 2023 मनोरंजन माध्यमों पर हिंदू धर्म और संस्कृति के विकृत चित्रण पर रोक लगाएगा धर्म सेंसर बोर्ड
फ़िल्मों, ओटीटी और टीवी सीरियल्स में हिंदू धर्म से जुड़े कंटेट को नियंत्रित करने के […]
September 11, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का ‘घंटानाद आंदोलन’ इंदौर : नौ माह पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के खिलाफ बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन […]
May 29, 2020 बढ़ रहा कोरोना…हार रहा कोरोना..! इंदौर : लॉक डाउन के बावजूद कोरोना अपने पैर पसारते जा रहा है। इसके मायने यही हैं कि लोग […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
April 19, 2021 रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर लगे रासुका- मंजूर बेग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग ने अपने बयान में कहा है कि राज्य शासन और […]
March 16, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को होगी वोटिंग
लोकसभा निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित।
आदर्श आचार संहिता लागू।
इंदौर : भारत निर्वाचन […]