कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कही ये बात।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस प्रत्याशियों को बताया था फ्यूज बल्ब।
इंदौर : चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप – प्रत्यारोप और जुबानी हमले तेज हो गए हैं। विधानसभा 02 के कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे के चुनाव कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस प्रत्याशियों को फ्यूज बल्ब बताने वाले बयान को लेकर पलटवार किया।
विजयवर्गीय चले हुए कारतूस।
सज्जन वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय को चला हुआ कारतूस बताते हुए कहा कि उलटे – सीधे बयान देकर चर्चा में बने रहना उनकी फितरत है। उड़न खटोले में उड़ने वाले अब दर – दर भटक रहे हैं। चुनाव में संभावित हार की बौखलाहट में दिमागी संतुलन खो बैठे हैं।
बीजेपी में मची है अंतर्कलह।
सज्जन वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में अंतर्कलह मची हुई है। नाराज, महाराज और शिवराज में बंटी बीजेपी अब डूबने की कगार पर है।
150 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस।
सज्जन वर्मा ने कहा कि एक दो दिनों में बची हुई सीटों पर भी कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस 150 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
Related Posts
August 13, 2021 मासूम बालक को अगवा कर 1करोड़ की फिरौती मांगने की योजना बना रहा आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने 10 साल के बालक का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगने की योजना […]
February 3, 2021 जनसुनवाई ने 235 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कई का किया गया त्वरित निराकरण
इंदौर : मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 235 […]
April 5, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा किया गया जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'प्रहार अभियान' के […]
April 13, 2023 आभा आईडी बनाने से स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखने में होगी सुविधा
मीडिया कार्यशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी जानकारी।
आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन […]
March 2, 2023 बजट झूठी घोषणाबाज सरकार की घोषणाओं का स्मारक है – कमलनाथ
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार द्वारा […]
July 30, 2022 उज्ज्वल भारत, उज्जवल भविष्य कार्यक्रम 30 जुलाई को
इंदौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और मप्र ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मालवा-निमाड़ के […]
February 12, 2024 राकेश गुप्ता ने संभाला पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर का पदभार
इंदौर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता ने सोमवार को पलासिया स्थित कार्यालय में […]