राजनगर निवासी ममता पगारे को ये कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिया दिलासा।
मुख्यमंत्री के आगमन पर अपने दिवंगत भाई की याद में भावुक हो गई थी ममता।
इंदौर : शुक्रवार को कालानी नगर के पास राजनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुँचे तो यहाँ एक अलग ही नज़ारा था। लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करने यहाँ पहुँचे मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए बहन- बेटियों ने अपने घरों को ऐसा सजाया जैसे कोई सगा भाई घर आ रहा हो। गलियों में रंगोलियां बनायी गई। घर – घर में एक उत्सवी माहौल दिखाई दिया यहां रहने वाली ममता पगारे का भाई की कोरोना के कारण असामयिक रूप से मृत्यु हो गई थी। ममता पगारे के घर मुख्यमंत्री चौहान जब पहुँचे तो उसने रक्षाबंधन का वह गाना गाया जिस में भाई से अपनी बहन को ना भुलाने की अर्ज़ की जाती है।इस गाने को गाते हुए ममता अपने दिवंगत भाई की याद में रो पड़ी।इसके चलते मुख्यमंत्री चौहान भी भाव विव्हल हो गए।उन्होंने बड़े भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए ममता को दिलासा दिया और कहा कि बहन चिंता मत करो तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है। मुख्यमंत्री चौहान ने गिटार की धुन पर एक हज़ारों में मेरी बहना है गीत गाकर अपने मनोभाव को व्यक्त किया। इस भावुक और आत्मीय दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई।
Related Posts
January 14, 2023 शताब्दी वर्ष में गुजराती समाज की 5 किमी की मैराथन 15 जनवरी को
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंगोत्सव और मेले का भी होगा आयोजन।
इंदौर : श्री […]
November 12, 2022 भारतवंशियों के सम्मेलन के दौरान इंदौर में झलकेगा मप्र का सांस्कृतिक वैभव
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए […]
August 19, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया माल्यार्पण
इंदौर : भाजपा के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर वीआईपी रोड शांति पथ […]
December 14, 2022 खजराना गणेश को लगेगा तिल- गुड के सवा लाख लड्डुओं का भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव में 10 जनवरी को सवा लाख तिल […]
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
February 2, 2017 पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई टली, अब 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई मध्यप्रदेश के पदोन्नति में आरक्षण मामले में सुनवाई टाल दी गई हैं और अब ये सुनवाई आगामी […]
November 10, 2021 जिलाबदर बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : जिला बदर बदमाश अजय मकवाना निवासी हरिओम नगर पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में आ […]