कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किया लोकार्पण।
इंदौर : इंदौर के प्राणी संग्रहालय में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए शुद्ध एवं शीतल जल हेतु जन सहयोग से आर.ओ. प्लांट स्थापित किया गया है। संवेदना लोक पारमार्थिक संस्था के माध्यम से 12 लाख रूपये की कीमत का यह आर.ओ और चिलर प्लांट तीन सदस्यों के आर्थिक सहयोग से स्थापित किया गया है। इस चिलर प्लांट का लोकार्पण कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर मनोज पाठक सहित अन्य अधिकारी और संस्था के सदस्य मौजूद थे।
संवेदना लोक पारमार्थिक संस्था के तीन सदस्यों प्रोफेसर स्वर्गीय के.पी. गर्ग, स्वर्गीय श्रीमती धापूबाई एवं पुत्र स्वर्गीय रमेशचंद्र गर्ग तथा स्वर्गीय राधेश्याम गुप्ता के परिजनों द्वारा उक्त प्लांट के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया है। संस्था के बारे में संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रमोद गर्ग ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय मेहता ने किया। अतिथियों का स्वागत राकेश गर्ग एवं विजय गुप्ता द्वारा किया गया।
Related Posts
December 17, 2019 नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने पर राकेश सिंह सम्मानित इन्दौर : केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पास करने पर भोपाल में सिन्धी समाज के […]
January 11, 2024 हिंदी भारत के भाल पर सजी बिंदी है : सत्तन
हिन्दी विश्व में भारत का परिचय- राजीव नेमा।
कवि व प्रो. राजीव शर्मा स्वर्णाक्षर […]
April 2, 2021 जीतू सोनी के भाई और भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन्दौर : धोखाधड़ी कर अवैध रूप से फ्लैट पर कब्जा करने के मामले में फरार हुकुम सोनी और […]
May 6, 2023 शेखावत के बयान पर दत्तीगांव का पलटवार, आरोपों को बताया निराधार
शेखावत को कानूनी नोटिस देने की कही बात।
इंदौर : बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत द्वारा […]
July 18, 2017 ITC के शेयरों में कुछ ही घंटों में निवेशकों के डूबे 45,000 करोड़ रुपये, LIC को बड़ा झटका मुम्बई. ITC के शेयरों में मंगलवार को आई तेज गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान इसके सबसे बड़े […]
August 28, 2023 खुशी व ईमानदारी से काम करोगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी : रघुबीर यादव
इंदौर : प्रेस्टीज कॉलेज के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने मशहूर एक्टर, कंपोजर और सिंगर […]
June 2, 2021 कियोस्क सेंटर की सुविधाएं चाहिए तो दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
इंदौर : जिले में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख से […]