इंदौर : कनाड़िया पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चेन लूट के साथ सुनसान रास्तों पर राहगीरों को भी निशाना बनाते थे। उनके कब्जे से चेन व नकदी सहित करीब 3 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।
एएसपी राजेश रघुवंशी ने पत्रकार वार्ता के जरिए ये खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कनाड़िया थाना क्षेत्र में वाटर पार्क पुलिया के पास से पकड़ा गया। दोनों बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। दोनों आदतन अपराधी है। पूछताछ में उन्होंने कनाड़िया व लसूड़िया थाना क्षेत्र में लूट की वारदातें करना कबूला है। आरोपियों के नाम मनोज उर्फ गोलू पिता रतन राठौर जाति बंजारा उम्र 22 साल निवासी टेनिस क्लब के पीछे तुलसी नगर, इंदौर और छोटू पिता राधेश्याम पंवार उम्र 20 साल निवासी चौहान नगर, इंदौर बताए गए हैं।
सोने की चेन, नकदी व अन्य सामान बरामद।
एएसपी रघुवंशी के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 2 सोने की चेन, 52 हजार रुपए नकद, लूटा गया बैग, मोबाइल, लेडीज पर्स व 900 रुपए, जैकेट और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। नकदी सहित बरामद माल की कुल कीमत 3 लाख रुपए बताई गई। आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की बात भी एएसपी ने कही। पत्रकार वार्ता में सीएसपी जयंत राठौर और कनाड़िया थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद जमरे भी मौजूद रहे।
Related Posts
August 25, 2021 इंदौर में पटरी से उतरे डीजल ट्रेन के टैंकर, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा असर
इंदौर : को जिले के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।यह घटना […]
December 30, 2018 मूल्य आधारित पत्रकारिता के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत- हेमलता दीदी इंदौर: ब्रह्मकुमार ओमप्रकाश भाईजी की तीसरी पुण्यतिथि पर मीडिया संवाद का आयोजन रविवार को […]
February 25, 2020 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यकर्ताओं ने की जोरदार अगवानी इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मंगलवार […]
September 29, 2024 तिरुमाला के लड्डू प्रसाद में चर्बी की मिलावट के खिलाफ निकाली गई रैली
शहर के तमाम संत - महात्मा और श्रद्धालुओं ने की रैली में शिरकत ।
कलेक्टर कार्यालय पर […]
October 11, 2022 कैलाश खेर का स्टेट प्रेस क्लब ने किया स्वागत, क्लब की स्मारिका व पुस्तक भेंट की
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव सुनील […]
September 20, 2023 बीजेपी कार्यालय में की गई विघ्नहर्ता श्री गणेश की स्थापना
इंदौर : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में गणेश चतुर्थी […]
June 1, 2021 जिंदगी को अनलॉक करें और कोरोना को लॉक- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा है कि […]