इंदौर : महिला सहित 04 शातिर अज्ञात नकबजन एवं चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ गए हैं। पकड़े गए आरोपी घरों में काम करने के दौरान नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते थे।
अलग- अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के दौरान पकड़ाए आरोपी।
क्राइम ब्रांच व थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा महिला सहित दो आरोपियों को घेराबंदीं कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पिता मोतीराम चौहान निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, चंदननगर झोपडपट्टी इंदौर होना बताया। महिला ने पूछताछ में बताया कि घरों मे काम करने के दौरान मौका पाकर वो घर से कीमती सामान चुरा लेते थे।दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम व एमआईजी पुलिस ने शातिर चोर राहुल उज्जैनी पिता कैलाश उज्जैनी निवासी रुस्तम का बगीचा,इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगों के पार्किंग में खड़े वाहनों से कीमती सामान चुरा लेता था।
तीसरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच टीम व लसूडिया पुलिस द्वारा की गई। उन्होंने मयंक राठौर पिता कैलाश चंद्र राठौर निवासी विदुर नगर द्वारकापुरी,इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने भी पूछताछ में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
चारों आरोपियों के कब्जे से नकबजनी व चोरी का सामान बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
June 29, 2021 जन आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा बंगाली ब्रिज, आईआईटी के विशेषज्ञों से लेंगे मार्गदर्शन – भार्गव
इंदौर : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर […]
January 28, 2020 किशनगंज थाने के लॉकअप में आरोपी ने लगाई फांसी..! इंदौर : महू के किशनगंज थाने में एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि […]
March 15, 2017 शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल:सेंसेक्स 600,निफ्टी में 188 अंकों की बढ़त नई दिल्ली।पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का असर मंगलवार को […]
June 4, 2021 इंदौर में दोहरा हत्याकांड, जमीन विवाद में सोते हुए भाइयों पर हमला कर उतारा मौत के घाट
इंदौर : शुक्रवार अलसुबह इंदौर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। दो भाइयों को सोते […]
August 10, 2024 फर्जी बिल घोटाले के आरोपियों के घरों पर ईडी ने की छापामार कार्रवाई
बोगस कंपनियां बनाकर फर्जी बिल पास करवाने और सरकारी पैसा हजम करने के मामले में यह […]
September 17, 2020 कोडवानी ने कलेक्टर से चर्चा के बाद धरना समाप्त किया इंदौर : सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। कलेक्टर मनीष […]
February 16, 2020 समसामयिक विषयों पर मीडियाकर्मियों ने पेश की चुटीली रचनाएं। इंदौर : खबरों के सिपाही अच्छे रचनाकार भी हो सकते हैं। शहर में ऐसे कई पत्रकार हैं जो […]