आईडी ब्लास्ट कर उड़ाया सुरक्षा बलों का वाहन।
बीजापुर में दिया हमले को अंजाम।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया। इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और वाहन चालक सहित कुल 9 लोग शहीद हो गए। बताया जाता है कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और बीजापुर की संयुक्त टीम लौट रही थी, तभी घात लगाए बैठे माओ आतंकियों ने ग्राम अंबेली के पास आईडी ब्लास्ट कर उनके वाहन को उड़ा दिया।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सलियों की हरकत को कायराना बताते हुए कहा, यह हमला नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। शहीद जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नक्सल समस्या के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का अभियान पूरा किया जाएगा।
इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हमले के जिम्मेदार नक्सलियों की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उन्हें मार गिराने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।
Related Posts
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
July 11, 2021 ग्वालियर, जबलपुर को मुम्बई, पुणे से जोड़ने के लिए सिंधिया की पहल, 8 नई उड़ानों को मंजूरी
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के बाद […]
February 6, 2019 माल्या के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की हरी झंडी लंदन' शराब कारोबारी विजय माल्या को जल्द ही प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा सकता है। ब्रिटेन […]
March 24, 2023 मंजूर बेग के घर पहुंचकर मंत्री सिलावट ने जताई शोक संवेदना
नासिर व मंजूर बेग की माताजी का हाल ही में हुआ था निधन
इंदौर : एडवोकेट नासिर बेग और […]
April 8, 2023 मारपीट कर मोटरसाइकिल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : रोड किनारे खड़े फरियादी से […]
April 24, 2021 संस्था आनंद गोष्ठी ने मनाया पृथ्वी दिवस, हवन, पूजन के साथ जैव, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
इंदौर : संस्था आनन्द गोष्ठी का पृथ्वी दिवस पर महा अभियान हर घर आंगन में हवन, पूजन, […]
December 25, 2022 वर्षा की रंगोली, भारतीय लोक कलाओं के संरक्षण का अनूठा प्रयास – मालू
इंदौर : गांधी हॉल परिसर में वर्षा सिरसिया द्वारा निर्मित भव्यतम रंगोली को निहारने […]