इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक गेर के मार्ग को लेकर विधायक व पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपुरिया, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा गेर मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन के विभागीय अधिकारी, पूर्व पार्षद जयदीप जैन कमलेश खंडेलवाल, शेखर गिरी व अन्य उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने टोरी कॉर्नर से गेर मार्ग का निरीक्षण प्रारंभ करते हुए, लोहार पटटी, इतवारियां बाजार, सांठा बाजार, बजाजखाना चौक, बर्तन बाजार, राजबाडा होते हुए, पुनः गोराकुण्ड तक मार्ग का निरीक्षण किया।
ये रहेगा गेर का रूट।
जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियो की सहमति से रंगपंचमी पर निकलने वाले गेर हेतु टोरी कॉर्नर, इतवारिया बाजार, क्लॉथ मार्केट, गोराकुण्ड चौराहा, खजुरी बाजार होते हुए, राजबाडा तक गेर निकलने का रूट तय किया गया।
गेर मार्ग को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को दृष्टिगत रखते हुए गेर मार्ग को व्यवस्थित करने के साथ ही अन्य आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Related Posts
November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
March 20, 2025 गेर में हुड़दंगियों के उत्पात से महिलाएं व युवतियां हुई परेशान..!
गेर में कई लोगों की बिगड़ी तबीयत।
पानी की तेज धार से महापौर की पत्नी की आंखों में भी […]
February 18, 2024 लाखों लोगों के बलिदान का परिणाम है अयोध्या का श्रीराम मंदिर
सामाजिक समरसता से ही राम राज्य का निर्माण संभव।
त्वरित न्याय के लिए न्यायिक व्यवस्था […]
October 25, 2022 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद के बैनर तले 12 वे मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन 28 से […]
April 29, 2023 युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
पैरेंट्स के साथ समाज और शिक्षक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
संस्कार और संस्कृति का […]
March 17, 2022 होली- रंगपंचमी को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस, मध्य क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
इंदौर : होली- रंगपंचमी जैसे त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई […]
May 12, 2020 गरीबी क्या होती है, देखना हो तो बायपास पर जाइए… (प्रमोद दीक्षित)
इंदौर : गरीबी क्या होती है और गरीब होने का क्या मतलब होता है अगर यह […]