15 नवंबर को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के मैदान पर होगा गौरव दिवस समारोह।
हजारों जनजातीय समाज के लोग करेंगे कार्यक्रम में शिरकत।
इंदौर : जनजातीय समाज के आराध्य “भगवान बिरसा मुंडा” की जन्म जयंती दिनांक 15 नवम्बर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।
इसी कड़ी में जनजाति विकास मंच इंदौर के तत्वाधान में दिनांक 15-11- 2024 शुक्रवार को होलकर विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में संपूर्ण जनजातीय समाज पारंपरिक वेशभूषा एवं वाद्य यंत्रों के साथ शिरकत करेगा।
जनजातीय विकास मंच के संयोजक राधेश्याम जामले ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जनजातीय समाज व अन्य समाजों के लगभग 15000 से अधिक बंधु – भगिनी उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के पहले चरण में जनजातीय समाज के पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, भजन व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बाद में सभी समाज बंधु, माताएं व बहनें रैली के रूप में टन्ट्या मामा चौराहा पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से सभी पुनः होलकर विज्ञान महाविद्यालय पहुंचकर रैली का समापन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहन नारायण रहेंगे। वे शहीद समरसता मिशन के राष्ट्रीय संयोजक हैं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
May 5, 2022 सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर फ्रेंडलिस्ट के लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपी धराए
इंदौर : इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता में साइबर फ्रॉड एवं अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे […]
November 5, 2021 बीजेपी कार्यालय में नजर आई दीप पर्व की रौनक, माता महालक्ष्मी के पूजन में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत
इंदौर : जावरा कम्पाउण्ड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दीपावली महापर्व के शुभ […]
June 11, 2023 भीषण गर्मी को देखते हुए 19 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
इंदौर : जिले में तापमान में हो रही बढ़ोतरी और भीषण गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। […]
May 17, 2023 इंदौर में गुरुवार को होगी अर्बन-20 की बैठक
महापौर, आयुक्त, सीईओ सहित 200 से अधिक अतिथि होंगे शामिल।
यू 20 बैठक में लोक स्ट्रेंथ […]
November 29, 2021 मां के घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने से तनाव में आई बड़ी लड़की ने लगाई फांसी, पुलिस ने त्वरित पहुंचकर बचाई जान
इंदौर : फाँसी पर झूली लड़की को थाना पलासिया पुलिस ने फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। मां […]
February 5, 2019 बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बना रहे विशेष कार्ययोजना- वर्मा इंदौर: ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। रिंग रोड के […]
August 10, 2023 लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त
जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : […]