सैकड़ों लोगों की समस्याओं का जनसुनवाई में किया गया समाधान।
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। यहां पहुंची चित्र नगर में रहने वाली जरूरतमंद कविता पाटिल को आर्थिक सहायता राशि मिलने से उसे बड़ी राहत महसूस हुई।
जनसुनवाई में आयी कविता पाटिल ने बताया कि वह गरीब है। उसने बताया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है लेकिन एक बच्चे की बीमारी के कारण सारा पैसा इलाज में खर्च हो रहा है। उसकी बात को गंभीरता से सुनकर जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इससे उसके बच्चों की शिक्षा अवरूद्ध होने से बचेगी। बच्चे आगे पढ़ पाएंगे।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी ने अधिकारियों के दल के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। अधिकांश समस्याएं जमीन संबंधी विवादों, स्कूल की फीस, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थे।
Related Posts
November 22, 2022 सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाएंगे – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, […]
February 16, 2021 काम में लापरवाही और आर्थिक अनियमितता पाए जाने पर दर्ज होगी एफआईआर- सिलावट
इंदौर : जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही, नियम विरूद्ध काम […]
August 17, 2020 कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 7 फीसदी के ऊपर पहुंचा ग्रोथ रेट..! इंदौर : कोरोना संक्रमण एक बार फिर पांव पसारने लगा है। संक्रमितों की संख्या नई ऊंचाई छूने […]
June 18, 2023 कवि लबडे वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : आपले वाचनालय और मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को […]
September 14, 2022 शहर को गतिशील बनाने में नगर निगम भी निभाएगा अपनी जिम्मेदारी – महापौर
इंदौर : शहर की आर्थिक गति को रफ्तार देने के लिए राजीव गांधी प्रतिमा से लेकर निरंजनपुर […]
November 8, 2022 प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड में शामिल बीपीओ, स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर समिट में मिलेगा लाभ
प्रदेश भर से बीपीओ, स्टार्टअप्स संचालक करेंगे शिरकत।
11 नवंबर को होने जा रहे सम्मेलन […]
February 24, 2021 निजी अस्पताल संचालकों की जिला प्रशासन ने बुलाई बैठक, कोविड संक्रमण से निपटने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इंदौर : बीते कुछ दिनों से पड़ौसी राज्य महाराष्ट्र और मप्र के भोपाल व इंदौर शहर में […]