बलाई समाज के सम्मेलन में सपत्नीक शामिल हुए।
इंदौर : 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में प्रत्याशी जी जान से जुटे हैं हालांकि इंदौर में तमाम लोगों की निगाहें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक पर टिकी है क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव यहां से चुनाव मैदान में हैं। उनकी हर बात पर मीडिया का भी फोकस रहता है। शुक्रवार को कैलाश विजयवर्गीय का एक अलग अंदाज देखने को मिला, दरअसल बलाई समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय समाज जनों के लिए पूरियां तलते नजर आए। राजा बली के वंशज बलाई समाज का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह क्षेत्र के नगीन नगर स्थित पटेल धर्मशाला में आयोजित किया गया था। कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी धर्म पत्नी आशा विजयवर्गीय भी सम्मेलन में शामिल हुई।
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय को बलाई समाज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर भोजनशाला दिखाने के लिए लेकर गए थे। वहां हलवाई कढ़ाई में पूरियां तल रहा था, ये नजारा देख कैलाश विजयवर्गीय खुद को रोक नही सके और खुद पुरी तलने बैठ गए। उन्होंने कई सारी करारी पूरियां तलकर समाज जनों को परोसी भी। इस दौरान भाजपा नेता हरिनारायण यादव, सूरज केरो, निरंजन सिंह चौहान गुड्डू, संदीप दुबे, दीपक जैन टीनू, योगेश मेहता, दिनेश वर्मा, महेश चौधरी एवं बलाई समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Related Posts
May 24, 2021 खंडवा जनसम्पर्क अधिकारी को रिलीव और निलंबित करने के आदेश से खफ़ा जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी गए हड़ताल पर
🔺कीर्ति राणा इंदौर🔺
खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी द्वारा जिला जनसंपर्क अधिकारी […]
April 1, 2023 लक्ष्मी – वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में प्रभु श्रीराम जन्म महोत्सव धूमधाम से […]
October 22, 2020 राजनीतिक सभाओं पर रोक के ग्वालियर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे शिवराज
भोपाल : हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने कोरोना काल में राजनीतिक सभाओं के आयोजन पर रोक […]
January 25, 2024 मन मोहन… मुझे बना ले अपनी बांसुरिया
देखी-सुनी
🔹 कीर्ति राणा 🔹
मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर इतिहास रचने जा रहे हैं।सीएम […]
October 2, 2021 किराए पर लेने के बहाने कैमरे लेकर भागे तीन आरोपी गिरफ्तार, कैमरे बरामद
इंदौर : फोटोशुट के बहानें किराए पर कैमरे लेकर गायब हुए 03 आरोपी पुलिस थाना छोटी […]
January 19, 2022 चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश धराए
इंदौर : चोरी की नीयत से घूमते हुए 02 आरोपियों को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]