इंदौर : जाम गेट के समीप कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। मृतक एसबीआई के कर्मचारी बताए गए हैं।
मंडलेश्वर से आ रहे थे इंदौर।
बताया जाता है कि एसबीआई की कसरावद ब्रांच में पदस्थ सूरज, महेश्वर ब्रांच में पदस्थ अक्षित और करही ब्रांच में पदस्थ विपिन व उनके दो अन्य साथी अभिनय व प्रतीक दो दिन बैंक की छुट्टी होने से शुक्रवार देर रात कार में सवार होकर मंडलेश्वर से इंदौर आने के लिए निकले थे।जाम गेट के पास सामने से आ रही कार को बचाने में उनकी कार पुलिया से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दो दोस्त अक्षित और विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज की मौत इलाज के दौरान हुई। अभिनय और प्रतीक घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
Related Posts
April 11, 2021 रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों का किया जा रहा टीकाकरण, पहले दिन 90 ने लगवाए टीके
इंदौर : पश्चिम रेलवे ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे अधिकारी- […]
October 4, 2024 स्टेशनरी व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कई व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]
July 9, 2021 स्व. माधवराव सिंधिया के नाम होगा बंगाली चौराहा ब्रिज, मॉडल अस्पताल बनेगा एमवायएच, प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को […]
April 5, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना चंदन नगर […]
June 23, 2022 ह्रदायनाथ मंगेशकर की बेटी को पार्श्वगायन से ज्यादा स्टेज शो में करने में है रुचि
इंदौर : 24 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई पंडित ह्रदयनाथ मंगेशकर की […]
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
June 16, 2021 चलित वैन के जरिए होगा औद्योगिक कर्मचारियों का टीकाकरण
इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना […]