नई दिल्ली : भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म जियोगेम्स ने अपने जियोगेम्स ऐप और जियो सेट-टॉप बॉक्स में गूगल के गेमस्नैक्स को इंटीग्रेट करके अपने गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। जियोगेम्स के उपयोगकर्ता अब डेली सुडोकू, ओम नोम रन और ट्रैफिक टॉम सहित आठ लोकप्रिय गेम खेल सकते हैं।
गेमस्नैक्स के सभी गेम जियो गेम्स उपयोगकर्ताओं के लिए फ्री में उपलब्ध होंगे। एंड्रॉइड फोन यूजर्स इन गेम्स को खेलने के लिए जियो गेम्स ऐप होमपेज से आसानी से पहुँच सकते हैं। गूगल के गेमस्नैक्स गेम्स, माय जियो और जियो टीवी पर जियो गेम्स मिनी-ऐप्स पर भी उपलब्ध होंगे।
गूगल के गेमस्नैक्स गेम्स काफी हल्के होते हैं और जल्द ही लोड हो जाते हैं। यह HTML5 गेम कम मेमोरी वाले डिवाइस और अलग-अलग नेटवर्क स्थितियों में भी खेले जा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि इस सहयोग का उद्देश्य भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, जिससे कैज़ुअल गेम्स तक ग्राहक की आसान पहुंच हो।
गेमस्नैक्स के पास दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए 100 से अधिक गेम है। जियो गेम्स, भारत को एक प्रमुख गेमिंग हब के तौर पर उभारना चाहता है। और यह समझौता जियो गेम्स की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
Related Posts
June 22, 2022 निगम के सभी सफाई कर्मियों को स्थाई करेंगे, 5 हजार नए भर्ती भी करेंगे- शुक्ला
महापौर ना होने के बाद भी इंदौर को प्रथम लाने के लिए सफाई कर्मियों को बधाई दी।
इंदौर […]
December 24, 2021 प्रलोभन में धर्म परिवर्तन, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए आत्मघाती कदम है- स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
इंदौर : विधर्मियों ने देश पर कई बार हमले किए हैं, हमें दबाव में रखने की चेष्टाएं की है […]
August 15, 2023 तीन आपराधिक मामलों में फरार इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : राहगीरों से चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले प्रकरण में 2 माह से […]
July 17, 2023 महिला का यौन शौषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार
तांत्रिक क्रिया के जरिए जिन्न को खुश करने के नाम पर करता था महिला का यौन शौषण।
इंदौर […]
December 20, 2024 जनवरी में डॉ.अम्बेडकर नगर से चलेगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
डॉ.अम्बेडकर नगर से बलिया तक चलेगी कुंभ मेला स्पेशल।
दोनों दिशाओं में लगाएगी चार - […]
January 24, 2025 संविधान को जेब में रखकर घूमने वाले कांग्रेस नेता नौटंकी करना बंद करें : मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने […]
July 11, 2022 विलक्षणता में जीवन तलाशने वाला ही आगे बढ़ता है – वर्मा
इंदौर : "जीवन बड़ी संभावनाओं का खेल है। टेढ़े मेढ़े रास्ते इंसान को परेशान करते है, लेकिन […]