इंदौर : कुख्यात बदमाश व जिलाबदर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर और थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।
आरोपी थाना बाणगंगा क्षेत्र का सूचीबद्ध बदमाश है, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 17 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। मुखबिर की सूचना पर कुशवाह नगर चौराहे के पास से घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी का नाम मोनू उर्फ विष्णु उर्फ चोंच पिता विधासागर मौर्य उम्र 31 साल निवासी कुशवाह नगर इन्दौर होना बताया गया है।
बदमाश मोनू उर्फ विष्णु उर्फ चोंच थाना बाणगंगा का सूचीबद्ध बदमाश है। आरोपी की अपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए थाना बाणगंगा के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा दिनांक 08/06/2022 से 6 माह की अवधि के लिए इन्दौर ,उज्जैन,देवास ,धार , खरगोन एवं खण्डवा जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था पर यह बदमाश उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए इंदौर में ही घूम रहा था।
बदमाश मोनू उर्फ विष्णु उर्फ चोंच विरुद्ध थाना बाणगांगा पर अपराध क्र. 1160/22 दिनांक 23/07/2022 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि.1990 की धारा 14 के तहत् गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
Related Posts
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]
October 28, 2020 ‘माइके लाल’वाले बयान पर शिवराज ने लगाया मरहम
♦️ कीर्ति राणा ♦️
इंदौर : बीजेपी संगठन और संघ के हाथ में कमान हो तो शिवराज सिंह को […]
May 16, 2024 वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी सहित आठ प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए
17 मई है नाम वापसी की आखरी तारीख।
एक जून को अंतिम चरण में होगी वाराणसी में […]
September 30, 2020 24 हजार को पार कर गया संक्रमितों का आंकड़ा, मौतों पर भी नहीं लग पा रहा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण की काली छाया से कब मुक्ति मिलेगी, कहा नहीं जा सकता, फिलहाल तो […]
January 23, 2025 कार्यकर्ता निर्माण के जीवित गुरुकुल थे कृष्णकुमार अष्ठाना
इंदौर प्रेस क्लब में पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार अष्ठाना को दी गई आदरांजलि।
शहर के […]
September 8, 2020 लोगों की जिंदगी पर काल बनकर टूट रहा कोरोना, एक ही दिन में 6 लोगों का निगल गया जीवन..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, इसमें कोई दो मत नही है। पर टेस्टिंग के […]
December 16, 2021 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया केसरीनंदन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
इंदौर : श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासियों ने राम भक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा […]