कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, महाकुंभ में करेगा सेवाकार्य।
प्रयागराज : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) महाकुंभ में ‘कैम्पा आश्रम’ बनाने जा रहा है। इन विशेष तौर पर बनाए गए विश्राम स्थलों में तीर्थयात्री आराम करने के साथ साथ जलपान भी ग्रहण कर सकेंगे। ‘कैम्पा आश्रम’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि तीर्थयात्रियों को सुरक्षित और शांत स्थान मिल सके। इसके अलावा रिलायंस कुंभ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्पष्ट और आसानी से पढ़े जाने वाले साइनेज और दिशासूचक बोर्ड भी लगा रहा है।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ केतन मोदी ने कहा, “महाकुंभ प्रयागराज 2025 में हमारी भागीदारी इस भव्य आध्यात्मिक समागम की भावना को सम्मान देने के लिए है। एक कंपनी के रूप में, हम भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़े हैं। इस पवित्र आयोजन के दौरान समुदाय की सेवा कर हम भारतीय उपभोक्ता की विरासत को नया रूप दे रहे हैं।”
बताते चलें कि महाकुंभ के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा को महाकुंभ का पहला स्नान 13 जनवरी को किया गया। देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। कुंभ के पहले दिन स्नान के लिए त्रिवेणी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रिलायंस ने कहा है कि कंपनी को दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक, महाकुंभ प्रयागराज 2025 में भाग लेने और सेवाकार्य करने का सौभाग्य मिला है।
Related Posts
September 26, 2022 इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
February 4, 2021 संक्रमण में आई कमीं, जितने मिले नए संक्रमित करीब उतने ही किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण में बुधवार को कुछ कमीं अवश्य आई फिर भी संक्रमण की दर डेढ़ फीसदी […]
March 27, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का मनाया गया स्थापना दिवस
90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक […]
March 17, 2021 कर्फ्यू नहीं प्रतिबंधात्मक आदेश किए गए हैं लागू – कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ किया है कि शहर में नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। […]
August 20, 2021 श्रुति के साथ बीजेपी नेता मेनन ने लिए सात फेरे, इंदौर व मप्र से मेनन का रहा है गहरा नाता
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव 53 वर्षीय अरविंद मेनन शुक्रवार को […]
March 1, 2022 तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर, 4 दुपहिया वाहन बरामद
इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
March 4, 2021 तुलसी नगर में रास्ता रोककर किया गया अतिक्रमण नगर निगम ने किया ध्वस्त
इंदौर : विधायक महेंद्र हार्डिया नेतृत्व में कलेक्टर मनीष सिंह से तुलसी नगर रहवासी संघ […]