कियोस्क सेन्टर के संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
केवल ई-पेमेंट होगा, नगद भुगतान स्वीकार्य नहीं होगा।
इन्दौर : जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में वकीलों और पक्षकारों की सुविधा के लिए इन्दौर अभिभाषक संघ की मांग पर ई- कोर्ट फीस काउंटर स्थापित किया गया है। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने इसका शुभारंभ किया। इस काउंटर पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बता दें कि एम.पी.ऑनलाइन के कियोस्क सेन्टर पर संचालकों द्वारा न्यायालयों द्वारा निर्धारित शुल्क, दण्ड, जुर्माना आदि की धनराशि सम्बन्धित खाते में जमा करने के लिए मनमाना शुल्क वसूल किया जा रहा था, जिससे वकीलों और पक्षकारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इसलिए इन्दौर अभिभाषक संघ ने मांग की थी कि जिला न्यायालय परिसर, इन्दौर में ही न्याय शुल्क,दण्ड, जुर्माना आदि जमा करवाने के लिए उचित व्यवस्था करवाई जाए। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने जिला न्यायालय इन्दौर के कंप्यूटर अनुभाग के प्रभारी अधिकारी गंगा चरण दुबे (विशेष न्यायाधीश) को इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिए थे। श्री दुबे ने पहल कर इस काउंटर की व्यवस्था करवा दी। इन्दौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया और सचिव घनस्याम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और अभिभाषकगण काउंटर के शुभारंभ के दौरान मौजूद रहे।
Related Posts
April 1, 2020 इंदौरियों के लिए सुकून भरी खबर, कोरोना पीड़ित 20 मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों से आम लोग जरूर चिंतित हैं पर कलेक्टर मनीष सिंह आश्वस्त हैं […]
March 12, 2025 उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए जियो ने स्पेसएक्स से मिलाया हाथ
दुर्गम व दूर-दराज के इलाकों में भी मिलेगी कनेक्टिविटी।
मुंबई : मुकेश अंबानी के जियो […]
September 13, 2022 ओल्ड पलासिया स्थित नवनिर्मित व्यावसायिक इमारत के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बिना कार्यपूर्णता, अधिभोग प्रमाण पत्र एवं फायर एनओसी के ही भवन को अनाधिकृत रूप से […]
March 4, 2024 संत विनोबा का दर्शन आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है
मूर्धन्य पत्रकार स्व. प्रभाष जोशी की विनोबाजी के साथ संस्मरणों पर लिखित पुस्तक के […]
March 25, 2023 रविवार को होगी ‘नवल स्वर सोपान’ की प्रस्तुति
इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत इंदौर, पंचम निषाद संगीत संस्थान और इंदौर प्रेस क्लब […]
October 8, 2021 टायर व्यापारी को गोली मारने वाली गैंग का खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर : लसुडिया थाना क्षेत्र में टायर व्यापारी को गोली मारने वाली गैंग का बांणगंगा […]
July 23, 2025 एमटीएच में महिला ने धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
इंदौर : शहर के एमटीएच अस्पताल में एक महिला ने एक धड़ से जुड़े दो सिर वाले जुड़वा बच्चों […]