जिला प्रशासन निरंतर रूप से कर रहा है मॉनिटरिंग।
जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने इंदौर वासियों को किया आश्वस्त।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने स्पष्ट किया है कि ज़िले में कहीं भी पेट्रोल डीज़ल की कमी नहीं है और न ही होगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी ऑयल कंपनी, पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, टैंकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आदि के साथ बैठक आयोजित कर पेट्रोल, डीजल,एलपीजी की सतत आपूर्ति जिले में बनाए रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बैठक के तत्काल बाद शहर के अलग अलग पेट्रोल पंप के लिए इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के डिपो से लगभग 80 टैंकर रवाना हो चुके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारीगण
डिपो पर तैनात होकर, पेट्रोल डीजल, एलपीजी की आपूर्ति की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सतत जारी रहेगी आपूर्ति ।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी आश्वस्त रहें इंदौर में पेट्रोल,डीजल तथा एलपीजी की सतत आपूर्ति बनी रहेगी। किसी भी तरह से आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
Related Posts
October 7, 2022 अलौकिक आनंद की अनुभूति कराएगा महाकाल लोक
प्रधानमंत्री की यात्रा के पहले स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने विकास कार्यों का जायजा […]
August 3, 2024 इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो
हॉस्पिटल में लीनियर मशीन और ट्रामा सेंटर की भी सांसद लालवानी ने लोकसभा में रखी […]
January 1, 2019 जिला स्तर पर होगा समस्याओं का निराकरण- मोहंती इंदौर: मप्र के नए मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने नए साल के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया। इस […]
March 21, 2020 बीजेपी व्यापारिक प्रकोष्ठ ने एमवायएच में वितरित किये मास्क इंदौर : कोरोना वायरस के असर से बचाव हेतु भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने एम.वाय. हॉस्पिटल में […]
January 15, 2023 गुलाबों की मनोहारी छटा को निहारने पहुंचे हजारों लोग
गांधी हॉल में चल रही 35वीं वार्षिक गुलाब प्रदर्शनी का समापन।
विभिन्न स्पर्धाओं के […]
June 17, 2020 कमजोर वर्ग के हित में अधिकारियों से लिए गए सुझाव इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, […]
October 14, 2023 आईआईपीएस में आयोजित एसपीएसएस वर्कशॉप का समापन
इंदौर : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डीएवीवी में विगत तीन दिनों से चल रही […]