15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन।
इंदौर : 19 मई से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग विशेष का समापन प्रान्त कार्यवाह विनीत नवाथे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नवाथे ने कहा कि जीवन में सफलता के साथ सार्थकता भी होना चाहिए। हमें समाज से छुआछूत को खत्म करना चाहिए। हम जैसा राष्ट्र, जैसा समाज बनाना चाहते हैं, वह केवल हिंदू जीवन पद्धति से ही बन सकता है।इसलिए कहा है कि हिंदू जागे तो विश्व जागेगा।
उन्होंने कहा कि समाज की उत्सुक शक्ति,सज्जन शक्ति, सुप्त शक्ति को समाज में व्याप्त बुराइयों को ख़त्म करने के लिए काम में लगाना होगा। हम शिक्षित हो गए हैं। जो भी सीखा है, वह हिंदू समाज को देना है। सफल जीवन-सार्थक जीवन।
संघ शिक्षा वर्ग विशेष(मालवा प्रांत) में 171 स्थानों से आए 224 स्वयंसेवक पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस वर्ग में प्रशिक्षण देने के लिए 20 शिक्षक एवं 5 पालक कार्यकर्ता पूरे दिन वर्ग में रहे, वर्ग व्यवस्था हेतु संचालन टोली बनाई गई। वर्ग व्यवस्था में 18 कार्य विभाग बनाकर उनकी टोलियाँ बनाई, जिसमें 58 कार्यकर्ताओं ने वर्ग स्थल पर रहकर सभी प्रकार की व्यवस्था बनायी।
वर्ग में विशेष बात यह रही कि प्रतिदिन समाज से सुबह-शाम 3600 रोटियाँ 360 परिवारों से नगर की मातृशक्ति द्वारा एकत्र करके कार्यकर्ताओं के माध्यम से वर्ग स्थल पर पहुँचाई गई।
Related Posts
May 18, 2020 दद्दाजी भी पार्थिव शिवलिंग हो गए.. 🔹कीर्ति राणा/89897-89896
गृहस्थ संत शायद इसीलिए कहा जाता है कि इस श्रेणी वाले संत […]
October 25, 2021 उपचुनाव की जंग में कूदे दिग्गज नेता, सिंधिया ने बुरहानपुर में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा और जोबट, पृथ्वीपुर व रेगांव विधानसभा सीटों पर होने जा रहे […]
July 13, 2020 ‘आत्मनिर्भर मप्र’ के लिए काम करें मंत्रिमंडल के सदस्य- सीएम शिवराज भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट […]
October 4, 2022 निगम अधिकारियों की बदसलूकी से नाराज एमपीसीए ने भविष्य में इंदौर में मैच कराने से की तौबा..!
एमपीसीए अध्यक्ष ने कथित बकाया टैक्स की आड़ में फ्री पास के लिए दबाव बनाने का लगाया […]
January 17, 2022 पंडित गोविंद शर्मा परशुराम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
इंदौर : मकर सक्रांति के पर्व पर परशुराम महासभा मध्य प्रदेश की वार्षिक बैठक में पंडित […]
December 2, 2018 ड्रोन के लिए अब लेना होगा लाइसेंस नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ड्रोन को लेकर नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत ड्रोन उड़ानें के […]
May 10, 2021 पत्रकारों ने किया धरना- प्रदर्शन, गैर अधिमान्यता वाले पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वॉरियर्स का दर्जा देने की मांग की
इंदौर : मप्र सरकार द्वारा केवल अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वॉरियर्स का […]