मुंबई : बरसों से मायानगरी की सड़कों पर दौड़ रही काली-पीली कार टैक्सी ‘पद्मिनी’ का सफर खत्म होने जा रहा है। ये टैक्सियां जून 2020 से पूरी तरह बंद हो जाएंगी। दरअसल आइकॉनिक इंडो-इटैलियन मॉडल की प्रीमियर टैक्सी ‘पद्मिनी’ का प्रोडक्शन साल 2000 में ही बंद हो गया था।
वर्तमान समय में सिर्फ 50 टैक्सियां ही मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन्हें भी अगले साल पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। मुंबई टैक्सी यूनियन का कहना है कि यह प्रतिष्ठित कार है। लेकिन नई पीढ़ी के लोग अब इसमें बैठना नहीं चाहते हैं। वे नई तकनीक की मॉडर्न कारें पसंद करते हैं। महंगाई के दौर में इन टैक्सियों का रख रखाव भी काफी महंगा हो गया है। वहीं, 2013 में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 20 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में इन कारों को सड़कों से हटाना जरूरी हो गया है। हालांकि मुम्बईकर इस टैक्सी से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। ‘पद्मिनी’ की कमी उन्हें हमेशा खलेगी।
1964 में हुई थी लॉन्च ।
कंपनी ने इस कार को 1964 में फिएट 1100 डिलाइट के नाम से बाजार में उतारा था। ये फिएट 1100 का स्वदेशी वर्जन था। लेकिन लॉन्चिंग के एक साल बाद ही इसका नाम बदलकर प्रीमियर प्रेसिडेंट रख दिया गया। 1974 में एक बार फिर इसका नाम बदलकर प्रीमियर ‘पद्मिनी’ रखा गया। ये नामकरण रानी पद्मिनी के नाम पर किया गया था।
Related Posts
October 16, 2022 रिटर्न फाइल न किए जाने पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर किया जा सकता है कर निर्धारण
जी. एस.टी के अंतर्गत कर निर्धारण एवं अपील प्रावधानों पर कार्यशाला आयोजित।
इंदौर : […]
August 5, 2023 महिलाओं को प्राप्त कानूनी संरक्षण का हो रहा दुरुपयोग
लिव इन रिश्ता टूटने पर पार्टनर को झूठे मामले में फंसा देती हैं महिलाएं।
कोर्ट में […]
January 20, 2022 ‘याद- ए- अमीर’ में पुत्र शाहबाज सुनाएंगे पिता अमीर खां से जुड़े संस्मरण
इंदौर : संगीत के इंदौर घराने के प्रवर्तक और अपनी विशिष्ट धीर -गंभीर गायन शैली से पूरी […]
April 8, 2023 पुरानी रंजिश के चलते की गई थी ट्रांसपोर्टर की हत्या
जूनी इंदौर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफतार।
एक आरोपी पहले ही आ चुका है गिरफ्त […]
August 14, 2021 सांसद लालवानी ने की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा, गांधी हॉल में हो सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर : जिले में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे नवीकरण, रिट्रोफिटिंग एवं अन्य […]
March 15, 2017 होली गिफ्ट: आज से बैंक खातों से पैसे निकालने की लिमिट खत्म
नई दिल्ली।होली पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है। आज […]
February 14, 2017 व्यापमं घोटाला: 634 नकलची MBBS छात्रों को सुप्रीम कोर्ट का तगड़ा झटका, प्रवेश रद्द भोपाल। व्यापमं घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। […]