इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान में बादल घिर आए। तेज हवा चलने लगी। बिजली कड़कने लगी और गरजते हुए बादल जमकर बरस पड़े। व्यस्ततम समय में हुई जोरदार बारिश से अफरा- तफरी मच गई। सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों की ओट में खड़े हो गए। शहर के पश्चिम- मध्य क्षेत्र में बारिश का वेग बहुत तेज था। इस बीच बिजली भी गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। करीब आधे घंटे की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। कई स्थानों पर पानी जमा होने की भी खबर आई। सिग्नल बन्द होने से यातायात भी बाधित होता रहा।
फसलों के लिए नुकसान देह।
हाल ही में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस बारिश से खेत में पककर तैयार खड़ी गेंहू की फसल को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
January 28, 2025 महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 30 जनवरी से
महिला एवं पुरूष पहलवानो का होगा पृथक-पृथक दंगल।
पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व […]
March 15, 2023 एमआईसी की बैठक में एक होटल पर लगाई पेनल्टी सहित अन्य विषयों पर किया विचार – विमर्श
इंदौर : बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक आहूत […]
August 19, 2024 चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश गुजरात से पकड़ाया
इंदौर : 4 साल से फरार नकबजन आकाश उर्फ चीनी उर्फ गोलू को, पुलिस थाना भँवरकुआं ने मोरबी […]
June 19, 2023 लाडली बहनों ने किया सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत
बहनों ने बनायी रंगोलिया, उतारी आरती और तिलक कर किया स्वागत।
बहनों के दुलार से […]
July 22, 2023 पोलिसिंग इन इंडिया, ट्रायल्स एंड ट्रिबुलेशंस का विमोचन
पूर्व आईपीएस अखिलेश झा ने लिखी है यह पुस्तक।
कर्तव्यपथ पर चलते हुए आनेवाली कठिनाइयों […]
July 7, 2021 अभी भी मिल रहे हैं कोरोना के मामले, सावधानी बरतना जरूरी…
इंदौर : सोमवार को न्यूनतम 5 के आंकड़े तक पहुंचने के बाद मंगलवार 6 जुलाई को नए संक्रमित […]
January 3, 2022 किशोर उम्र बालक- बालिकाओं के टीकाकरण के साथ बनाएं आधार कार्ड- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें केंद्र की मोदी और प्रदेश की […]