इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन को शिक्षा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक के उनके गहन और प्रभावी योगदान के लिए मिमांसा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान, एक निजी होटल में आयोजित मिमांसा प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव में एथोस एजुकेशंस के सह-संस्थापक सोमरंजन दास और एम. नवीन राय द्वारा प्रदान किया गया।
यह अवॉर्ड शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति में भरोसा रखने वाले सभी लोगों का सम्मान।
पुरस्कार ग्रहण करते हुए, डॉ. जैन ने एथोस एजुकेशंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी का सम्मान है, जो शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, “प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन का उद्देश्य चरित्र निर्माण, नवाचार को प्रोत्साहन, और नेतृत्व को प्रेरणा देना है। यह देखना संतोषजनक है कि हमारे शिक्षकों, स्टाफ, और छात्रों की निष्ठा व समर्पण से यह दृष्टि साकार हो रही है।”
डॉ. जैन ने इस सम्मान को आगामी चुनौतियों की याद दिलाने वाला प्रतीक बताते हुए अपने साथी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे छात्रों में न केवल सफलता की इच्छा जगाएं, बल्कि करुणा, ईमानदारी और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने का साहस भी विकसित करें।
Related Posts
April 10, 2024 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 07 मोबाइल, सिम कार्ड और सट्टे का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : IPL क्रिकेट […]
December 17, 2022 समाज के कमजोर वर्ग के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर सेमिनार
इंदौर : समाज के कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ, पुलिस […]
August 23, 2023 भारत ने रचा इतिहास, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत
चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग।
पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और […]
May 24, 2025 देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन के बतौर विकसित होंगे : प्रधानमंत्री मोदी
देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है।
प्रधानमंत्री […]
June 27, 2022 बीजेपी विकास की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है- पुष्यमित्र
इंदौर : वार्ड 80 में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के जनसंपर्क से […]
January 16, 2022 शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान’, छोड़े गए शांति के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे
इंदौर : संस्था सेवा सुरभि, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान […]
November 19, 2022 गुजरात में बाल – बाल बचे मंत्री सारंग, ट्रक ने मारी कार को टक्कर
भोपाल : गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास […]