ड्रग तस्करी मामले में दाऊद का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार
Last Updated: June 23, 2021 " 09:59 pm"
मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो याने एनसीबी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को बुधवार को गिरफ्तार किया। ड्रग्स मामले में प्रोडक्शन वारंट पर इकबाल कासकर की कस्टडी ली गई। हाल ही में एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे, जिनको पंजाब के लोग कश्मीर से मुंबई बाइक से लाया करते थे। इस मामले में करीब 25 किलोग्राम चरस पकड़ी गई थी। इसी मामले में आगे की जांच के दौरान एनसीबी को अंडरवर्ल्ड के तार मिले। इसके बाद इकबाल कासकर की गिरफ्तारी की गई। कासकर की गिरफ्तारी से कई और नामों का खुलासा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।