लखनऊ से 50 दर्जन पैकेट्स में लेकर आया था अवैध मुनक्का।
इंदौर में करना चाहता था अवैध मुनक्का की तस्करी।
इंदौर : भांग से बनी अवैध मुनक्का की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति भांग की बनी अवैध मुनक्का तस्करी करने के लिए खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने थाना छोटी ग्वालटोली के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू उर्फ प्रतीक शर्मा निवासी द्वारकापुरी, इंदौर होना बताया।
ढाई क्विंटल मिलावटी मुनक्का जब्त।
आरोपी के पास 05 थैलों में आनंद लिखा रैपर की 50 दर्जन भांग से निर्मित मुनक्का बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि अवैध भांग से निर्मित मुनक्का निर्माण फैक्ट्री एवं कारखाने इंदौर शहर में प्रतिबंधित होने से उक्त आनंद मुनक्का वह लखनऊ से लेकर रेलवे के माध्यम से इंदौर आया था, जिसे शहर में अधिक दामों पर बिक्री हेतु उपयोग किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से करीबन 50 दर्जन पैकेट याने करीब ढाई क्विंटल अवैध मुनक्का बरामद कर उसके विरुद्ध थाना छोटी ग्वालटोली पर आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
June 28, 2022 वार्ड 66 की बीजेपी पार्षद प्रत्याशी को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन
इंदौर : जैसे- जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। […]
May 10, 2023 कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की लॉन्च
महिलाओं को 1500 रुपए महीना सम्मान निधि और 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]
April 26, 2019 बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दाखिल किया नामांकन इंदौर: बीजेपी के इंदौर संसदीय सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी ने शुक्रवार को कलेक्टर […]
October 12, 2021 बीजेपी महिला मोर्चा ने बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री, राजमाता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भागीरथपुरा में भाजपा की वरिष्ठ नेता, राजमाता […]
July 4, 2020 कोरोना संक्रमण दर बढ़कर ढाई फीसदी हुई, मृत्यु दर 5 फीसदी से ऊपर बरकरार…! इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर शुक्रवार को फिर बढ़ी नजर आई। गुरुवार को दो फीसदी से नीचे […]
December 27, 2019 ब्राह्मण महाकुम्भ में समाज से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन इंदौर : श्री परशुराम महासभा की जिला इकाई के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुम्भ […]