इंदौर : अवैध वसूली के प्रकरण में 3 वर्ष से फरार, 5000 रुपये का इनामी बदमाश, पुलिस थाना तिलक नगर की गिरफ्त में में आया है। पुलिस ने तीन ईमली क्षेत्र से उसे धर – दबोचा, बताया जाता है कि वह यूपी भागने की फिराक में था। पकड़ा गया बदमाश, फरियादी से अवैध वसूली,मारपीट व धमकाने के मामले में फरार था।
आरोपी सूरज कोगले ने अपने साथी नितिन और किशन के साथ फरियादी से दारू पीने के लिए 1000 रुपए की अवैध रूप मांग की थी, नहीं देने पर फरियादी के साथ मारपीट कर उसे धमकी भी दी थी। पीडित की रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर पर अपराध 48/23 धारा 327,232,294,506,34 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । आरोपी सूरज कोगले घटना दिनांक से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु 5 हजार के इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
आरोपी सूरज कोगले उम्र 29 साल, न्यू इंदिरा एकता नगर, मुसाखेड़ी का निवासी है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
October 19, 2022 हुक्का बार, लाउंज पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कोटपा एक्ट में होगा बदलाव
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए […]
August 30, 2022 हरतालिका तीज, अनूठा विश्वास का व्रत
अखंड सौभाग्य प्राप्ति के निमित्त किया जाता यह व्रत।
सृष्टि की अनुपम जोड़ी करती जीवन […]
April 4, 2017 भगवान कृष्ण को सबसे बड़ा मनचला बताने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मांगी माफी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के एंटी रोमियो स्कवॉड पर तंज कसते हुए भगवान कृष्ण […]
September 9, 2021 5 स्टार होटल रेडिसन में निम्न गुणवत्ता की पाई गई खाद्य सामग्री
इंदौर : नाम बड़े, दर्शन खोटे वाली कहावत शहर के पांच सितारा होटल रेडिसन पर फिट बैठती है। […]
October 13, 2020 सहजता, सरलता और संवेदनशीलता का संगम थीं राजमाता सिंधिया- विजयवर्गीय
इंदौर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती सोमवार को बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं […]
February 20, 2020 जब शिवरात्रि पर दोस्तों ने शंकर लालवानी को खिला दी थी भंग वाली मिठाई *कीर्ति राणा*
इंदौर : शिवरात्रि की धूम हो, नाम भी शंकर हो, जन्मदिन भी इस महापर्व पर […]
July 19, 2025 इंदौर शहर से गुजरी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा से माहौल हुआ शिवमय
सैकड़ों मंचों से पुष्पवर्षा कर किया गया कावड़ यात्रा का स्वागत।
पांच झांकियां भी […]