इंदौर : पश्चिम बंगाल की चुनावी महाभारत के बीच महाशिवरात्रि का पर्व मनाने इंदौर आए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
नॉन सीरियस पॉलिटिशियन हैं राहुल गांधी।
विजयवर्गीय ने कहा कि ट्यूबलाइट भी थोड़ी देर में जल जाती है, लेकिन राहुल गांधी देश की राजनीति में एक ऐसी ट्यूबलाइट है, जो 15 दिन, 20 दिन 1 महीने या 2 महीने बाद रिएक्ट करती है।
विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी नॉन सीरियस पॉलीटिशियन हैं। उनके बारे में कोई टिप्पणी करना समय की बर्बादी हैं।
ममता बनर्जी के लिए ये बोले कैलाश विजयवर्गीय।
कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पहले हिजाब पहनकर इंशाल्लाह -इंशाल्लाह करती थी और अब चंडी पाठ कर रही हैं।
उत्तराखंड में बदलाव की थी दरकार।
विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ बदलाव की जरूरत थीं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने सीएम बदलने का निर्णय लिया।
कांग्रेस मुक्त भारत की स्थिति बन रही है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी अक्सर कहा करते हैं कांग्रेस मुक्त भारत की, अब उनकी बात सच होती नजर आने लगी है।
Related Posts
November 7, 2021 अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में रजत पदक जीतने वाली मप्र की बेटी शिवानी को सीएम शिवराज ने दी बधाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को […]
April 8, 2023 प्रेस्टीज इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के 70 फीसदी छात्रों का बड़े पैकेज पर हुआ प्लेसमेंट
संस्था वार्षिक उपक्रम ऊर्जोत्सव - 2023 के तहत आयोजित हुई एचआर मीट।
10 से 13 अप्रैल […]
October 14, 2021 नवमी पर कन्याओं का तिलक कर कराया गया भोजन, भेंट की गई नकद राशि
इंदौर : नवरात्रि के पावन पर्व पर नवमी के दिन बाल हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा कन्या […]
August 19, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और विशेष बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
इंदौर : घर - परिवार में अपनों के बीच पर्व, त्योहारों की खुशियां तो सभी मनाते हैं पर ऐसे […]
August 9, 2025 कांटाफोड़ महादेव मंदिर में भस्मारती में शामिल हुए मंत्री विजयवर्गीय
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चल रहे श्रावणी अनुष्ठान के तहत […]
August 20, 2022 करदाताओं के लिए नई परेशानी खड़ी कर रहा जीएसटी कानून
जीएसटी कानून पर आयोजित सेमिनार में बोले कर विशेषज्ञ जेके मित्तल
इंदौर : टैक्स […]
February 14, 2021 नमकीन कारोबारी से खाद्य अधिकारी बनकर रुपयों की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम थाना पुलिस ने ऐसे ठगोरे को गिरफ्तार किया है, जो नमकीन कारोबारियों को […]