इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के नेतृत्व में इंदौर आए दल ने शुक्रवार को इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं का भ्रमण एवं अध्ययन किया। दल ने प्राधिकरण द्वारा शहर के लवकुश चौराहे पर बनाये जा रहे लेवल 2 फ्लायओवर सहित नगर विकास योजनाओं में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी सम्बंधित परियोजनाओं के अधिकारियों से प्राप्त की।
त्रिपुरा के दल ने लवकुश लेवल 2 फ्लायओवर के निर्माण की प्रक्रिया के साथ ही नगर विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु प्राधिकरण द्वारा की जा रही भू – अर्जन की कार्यवाही का भी अध्ययन किया। इसके पूर्व दल द्वारा इंदौर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे ऑनलाइन फाइल ट्रेकिंग सिस्टम, लीज़ मैनेजमेंट सिस्टम एवं प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी भी प्राप्त की गई।
भ्रमण के अंतिम चरण में त्रिपुरा के दल के सभी सदस्यों ने इंदौर शहर के अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली को जाना।
Related Posts
January 19, 2021 राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान को जनता का मिल रहा भारी समर्थन
इंदौर : राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। अयोध्या में […]
December 28, 2019 आचार्य विनोबा भावे के विचार युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत- सुश्री लेले इन्दौर : शहर की 30 प्रमुख धार्मिक–सामाजिक संस्थाओं द्वारा वैशाली नगर के माधव विद्यापीठ […]
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
September 2, 2021 घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द
इंदौर : घर से गायब हुई बालिका को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 48 घण्टे में ढूंढ निकाला और […]
September 23, 2022 आंगनवाड़ियों को खिलौने वितरित करने का सिलसिला शुरू
विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया खिलौनों एवं अन्य सामग्रियों […]
October 22, 2023 कैलाश से मिले महाभारत के अर्जुन
जनता से जुड़ा नेता बताया कैलाश विजयवर्गीय को।
इंदौर : कालजयी सीरियल महाभारत के […]
August 7, 2020 हनी ट्रैप मामले में एसआईटी ने हाईकोर्ट में पेश की स्टैट्स रिपोर्ट इंदौर : हनी ट्रैप मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के चीफ ने गुरुवार को मप्र […]