दिवंगत कोरोना योद्धा विपिन परिहार की माताजी ने इंदौर प्रेस क्लब में किया झंडावंदन

  
Last Updated:  August 15, 2021 " 05:07 pm"

इंदौर : भारत का 75 वा स्वतंत्रता दिवस इंदौर प्रेस क्लब में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस क्लब के सदस्य रहे दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट विपिन परिहार की माताजी एवं वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कृष्णा परिहार ने यहां ध्वजारोहण किया।

कोरोना कभी न भुलनेवाली त्रासदी थी।

इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में हमने अपने कई साथियों को खोया। इस त्रासदी को भुलाया नहीं जा सकता। इस कठिन दौर में प्रेस क्लब ने जितनी मदद करना थी, उसे बढ़कर की। यह हमारा दायित्व भी था। अब हमें कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी बरतना है। उन्होंने सभी उपस्थित साथियों को स्वतंत्रता की दिवस की शुभकामनाएं दी।

कर्मचारियों ने किया कार्यकारिणी का सम्मान।

इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा, प्रवीण बरनाले और अभय तिवारी का तिरंगे दुपट्टे से लोकेश पाल और अशोक गौड़ ने सम्मान किया।

शेलार को चित्रकला सम्बन्धी सामग्री भेंट की।

ग्राफिक्स डिजाइनर और आर्टिस्ट पांडुरंग शैलार को इंदौर प्रेस क्लब की ओर से पेंटिंग का सामान जिसमें स्टैंड बोर्ड, स्केल, पेंटिंग कलर्स और ब्रश भेंट किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के.एल. जोशी, महेंद्रसिंह सोनगिरा, अशोक समन, विमल गर्ग, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोपरगांवकर, संजीव मालवीय, डॉ. कमल हेतावल, प्रकाश तिवारी, पीयूष पारे, योगेश राठौर, प्रवीण जोशी, विनोद गोयल, शेख मोहम्मद, राजेंद्र पांचाल, उमेश शर्मा, जयसिंह रघुवंशी, मुकेश भार्गव, सुरेंद्र सिंह पंवार, शिवप्रसाद चौहान, प्रमोद दाभाड़े, खन्नू विश्वकर्मा, श्रीराम कर्मा, सुधाकर सिंह,अभिषेक रघुवंशी, मार्टिन पिंटो, अजीज खान, लक्ष्मीकांत पंडित, ताहिर सिद्दीकी, संजय अग्रवाल, अखिल सोनी, आनंद जैन, नारायण जोशी, निलेश करोसिया, सुनील वर्मा, मुजीब खान, रोहित मिश्रा, लोकेश कश्यप, आनंद जैन, श्याम कामले, मनीष शर्मा, अजय तिवारी, नेमीचंद गोस्वामी के साथ ही विपिन परिहार के परिजन एवं बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *