रक्षाबंधन पर भी 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ऐलान।
खरगौन में 266 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन।
इंदौर :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त राशि देगी, वहीं अक्टूबर में दिवाली से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। आनेवाले समय में इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को खरगौन जिले के बेड़ियां में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 266 करोड़ रुपए लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने सिकल सेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला, राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,नेता व अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
November 23, 2019 बीजेपी के चोरी- छुपे सरकार बनाने से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल..! इंदौर : महाराष्ट्र में रात के अंधेरे में जिसतरह बीजेपी ने सियासी शतरंज की बिसात पर चालें […]
September 9, 2021 11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा निराकरण
इंदौर : लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण के लिए 11 […]
June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]
July 2, 2021 महू में खाली प्लॉट पर पड़ा मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
महू : शहर की खान कॉलोनी के प्लाट में गुरुवार सुबह दो दिन के नवजात शिशु का शव मिलने से […]
February 7, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी प्रारंभ हुई बोन मेरो यूनिट
संभागायुक्त डॉ.शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
इंदौर : इंदौर के […]
October 18, 2020 बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में आई चमत्कारिक गिरावट…!
इंदौर : लगता है चुनावी संक्रमण, कोरोना संक्रमण पर भारी पड़ रहा है। जैसे- जैसे उपचुनाव की […]
November 16, 2023 स्कीम नंबर 51 के संगम नगर में कैलाश विजयवर्गीय का नया आशियाना व कार्यालय
गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश।
यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से […]