दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सांसद लालवानी की सार्थक पहल
Last Updated: June 16, 2020 " 06:03 pm"
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने के आह्वान के बाद सांसद लालवानी ने एक अनूठी पहल करते हुए दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी सहायता की पहल की है।
सांसद लालवानी और उनकी टीम दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें निःशुल्क मास्क, सेनिटाइजर एवं ग्लव्स जैसी वस्तुएं उपलब्ध करा रही है। दिव्यांगजन इन्हें बेचकर अपनी जीविका चला सकते हैं।
निःशुल्क 1 हजार रुपए का दिया गया सामान।
सांसद लालवानी ने कहा कि कोरोना से समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है, ऐसे में दिव्यांगजनों 1,000 से ज़्यादा की राशि का सामान दिया गया ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
सांसद लालवानी के सहयोगी सीटू छाबड़ा और टीम की मंशा ये है कि किसी को रुपए-पैसे की मदद देने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करना ज़्यादा बेहतर है। इसीलिए ये पहल की गई है।