इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान दिव्यांग लाडली बहनों के रोजगार और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने दिव्यांग लाडली बहनों को विशेष तरह की तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटर का वितरण किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने इंदौर भ्रमण के दौरान मरीमाता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहनों से चर्चा की। लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहना योजना के लिए धन्यवाद दिया एवं उनका आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर 10 दिव्यांग लाडली बहनों के रोजगार एवं उनके जीवन को सुलभ बनाने के लिए विशेष तरह की टीवीएस जूपिटर स्कूटर का वितरण किया। जिन महिलाओं को यह स्कूटर मिला उनमें करुणा चिल्हाटे, पिंकी हिरवे,पिंकी दुबे, ममता साहू,दिव्या पामेचा,पुष्पा रसीले,योगिता सिसोदिया,पलक त्रिवेदी,सुरेखा चौहान और सुषमा मिश्रा शामिल हैं।
बता दें कि इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की विशेष पहल पर रेडक्रॉस एवं जन सहयोग से दिव्यांगों को रोजगार व उनके जीवन को आसान बनाने के लिए तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।
Related Posts
March 6, 2023 राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित किया जाएगा भगोरिया पर्व – मुख्यमंत्री चौहान
सोरवा में छीतू किराड़ के किले का जीर्णोद्धार कर स्मारक भी बनाया जाएगा।
अलीराजपुर में […]
March 31, 2023 ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं शासन – प्रशासन – नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने गुरुवार को पटेल नगर मंदिर में हो रहे धार्मिक […]
January 24, 2025 मास्टर प्लान की सड़कों में बाधक पुश्तैनी मकानों के रहवासियों के विस्थापन की योजना बनाएं..
योजना को लेकर शासन स्तर पर दिए गए निर्देशानुसार ही करें कार्रवाई : मंत्री […]
January 19, 2021 राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान को जनता का मिल रहा भारी समर्थन
इंदौर : राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। अयोध्या में […]
February 14, 2023 कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी ने खुद को लगाई आग
अधिकारियों के सामने जिंदा जल गई मां - बेटी।
दोनों को बचाने में पति भी बुरीतरह […]
September 3, 2020 बलवा और हत्या के पांच आरोपियों को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा इंदौर : बलवा एवं हत्या के पांच आरोपियों को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]