सेना के मोर्चा संभालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी।
अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका।
इंदौर : पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर स्थित बावड़ी की स्लैब धंसने से हुए हादसे के बाद शुरू किया गया राहत और बचाव अभियान रात में भी जारी है। देर रात सेना के मोर्चा संभालने के बाद राहत कार्य में तेजी आई। 13 और लोगों के शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। 17 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ व सेना मिलकर ये सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इंदौर के इतिहास का ये सबसे दर्दनाक और बड़ा हादसा माना जा रहा है।
बावड़ी में लगातार हो रही पानी की आवक।
गुरुवार शाम बावड़ी को खाली करने के लिए मोटर पंप लगाए गए थे पर पानी की आवक लगातार होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। घटनास्थल पर ऐसे कई परिजन अभी भी मौजूद हैं, जिनके घर का सदस्य लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है की बावड़ी की तलहटी में कुछ और लोग भी दलदल में फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चलने की संभावना है।
Related Posts
December 11, 2018 बीजेपी सत्ता से बेदखल, मप्र में भी कांग्रेस की सरकार के आसार भोपाल: बीजेपी को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में गहरा झटका लगा हूँ। छत्तीसगढ़, राजस्थान […]
May 30, 2022 1 जून को भोपाल पहुंचेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम शिवराज ने लिया तैयारियों का जायजा
भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चार राज्यों के चुनावों में मिली सफलता […]
May 28, 2023 कलेक्टर ने हाथों में थामी झाड़ू, स्वच्छता अभियान में जताई भागीदारी
कलेक्टर कार्यालय में चलाया गया विशेष सफाई अभियान।
इंदौर : गौरव महोत्सव के तहत रविवार […]
January 27, 2023 11 सौ मेगावाट की सौर ऊर्जा इकाइयों पर तेजी से चल रहा काम
प्रमुख सचिव संजय दुबे ने किया निरीक्षण।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार का मालवा क्षेत्र […]
April 27, 2025 संपर्क व संवाद बीजेपी की विशिष्ट कार्यपद्धति
संगठन में अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं।
लव जिहाद करने वालों को बख्शा नहीं […]
December 9, 2023 लोक अदालत में क्लेम प्रकरण में 38 लाख का अवॉर्ड पारित
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के हाथों पीड़ित पक्षकार को तुरंत दिया गया चेक।
इंदौर : […]
May 28, 2022 बीजेपी के प्रदेश कोर ग्रुप का ऐलान, विशेष आमंत्रित सहित 18 सदस्य किए गए शामिल
भोपाल : पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए मप्र बीजेपी ने प्रदेश कोर ग्रुप की […]