देवास : औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध शहर देवास में भी आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया है। यह आवारा श्वान आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के अनुसार कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में डॉ. महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था, जिन्होंने श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था लेकिन सरकार बदलते ही उनका तबादला कर दिया गया, जिसका असर श्वानों की नसबंदी पर भी पड़ा। नसबन्दी बन्द होने और देवास नगर निगम की उदासीनता के चलते शहर में आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा श्वानों की नसबंदी को लेकर अभियान चलाएं। ये अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं । साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि आसपास के शहरों व गांवों से जो श्वान देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं ।
भोपाल में चार साल की बच्ची पर किया था श्वानों ने हमला।
बता दें कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आवारा श्वानों के हमले में 4 साल की बच्ची बुरीतरह घायल हो गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मप्र हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, कलेक्टर भोपाल और नगर निगम, भोपाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Related Posts
April 7, 2024 सवारी के साथ लूट करने वाले ऑटो चालक और उसके साथी गिरफ्तार
फरियादी से लूटे गए रुपए और घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद।
इंदौर : संयोगितागंज […]
October 29, 2021 इंदौर प्रेस क्लब के वर्कशॉप में प्रतिभागियों को सिखाए जा रहे रंगोली बनाने के आसान तरीके
इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव का अहम हिस्सा आंगन में बनी सुंदर रंगोली भी होती […]
April 27, 2021 मंत्री तुलसी सिलावट ने तीन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत किए 75 लाख रुपए
इंदौर : कोरोना संक्रमण की सुनामी आने के बाद प्रदेश सरकार की नींद खुली है। अब जगह- जगह […]
March 22, 2023 7 लाख रूपए की फर्जी लूट का पर्दाफाश, फरियादी ने ही रची थी साजिश
इंदौर : फर्जी लूट का पुलिस थाना बाणगंगा ने कुछ घण्टे में ही पर्दाफाश कर दिया। फरियादी […]
October 26, 2022 तीन अवैध फायर आर्म्स के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के दो प्रकरणों में 03 आरोपी, घटना कारित करने के पहले ही क्राइम […]
June 3, 2022 प्रेस्टीज संस्थान का छात्र उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए ‘हॉलीवुड स्क्रिप्ट अवार्ड’ से पुरस्कृत
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास […]
August 8, 2020 इंदौर में फिर बजी खतरे की घंटी, 8 फीसदी से ऊपर पहुंचा कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट.. इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ […]