इंदौर : 50 और 60 के दशक में फिल्मों में जिन नायकों का बोलबाला था, उनमें दो नायकों का नाम सबसे ऊपर आता है,एक देव आंनद और दूसरे शम्मीकपूर। देव आनंद रोमांटिक छवि वाले कलाकार थे वहीं चुलबुले अदाकार के बतौर शम्मीकपूर जाने जाते थे। दोनों कलाकारों पर जो गीत फिल्माए गए हैं वो उस जमाने मे जितने लोकप्रिय थे, आज भी उतने ही लोकप्रिय बने हुए हैं। उन्हीं गीतों में से कुछ चुनिंदा गीत जो सभी रफी साहब की ही आवाज में हैं, संस्था उत्कर्ष के मंच पर 5 नवम्बर को शाम ठीक 6.10 बजे से माई मंगेशकर सभागार में पेश किए जाएंगे। इन गीतों को स्वर देने वाले कलाकार हैं रांजेंद्र गलगले, अनुभा खाडिलकर पेंड़से,स्मिता पानसे और रूपक बुंदेला। संगीत संयोजन हर्षद शेवगांवकर और प्रकाश खानवलकर का है।कार्यक्रम की सूत्रधार होंगी मेघा खानवलकर। ये कार्यक्रम सभी के लिए नि:शुल्क है। निमंत्रण पत्र अग्रवाल स्वीट्स 56 दुकान से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Related Posts
May 31, 2019 मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, अमित शाह बनाए गए गृहमंत्री नई दिल्ली: पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। […]
December 16, 2022 मोबाइल पर सट्टा संचालित करने वाले 5 आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े गए
सटोरिये से कब्जे से 11 मोबाइल, सट्टे का हिसाब लिखे 03 सट्टा गड्डी,01 कागज का सेट, नगदी […]
August 16, 2020 लोक अभियोजन कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस इंदौर : 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय में जिला लोक अभियोजन […]
April 27, 2025 संपर्क व संवाद बीजेपी की विशिष्ट कार्यपद्धति
संगठन में अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं।
लव जिहाद करने वालों को बख्शा नहीं […]
May 16, 2021 इंदौर – भोपाल सहित कई शहरों में पेट्रोल के रेट 100 के पार
इंदौर : एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में […]
April 27, 2025 जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।
इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा में […]
November 13, 2022 हॉकर्स जोन में बच्चों ने हाथ ठेलों पर बनाए आकर्षक चित्र
श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत।
निगम द्वारा तीन स्थानों पर आयोजित […]