इंदौर : चंदननगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले महज 10 इंच जमीन की लड़ाई को लेकर हुई दो भाइयों की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियो को पहले ही हिरासत में ले लिया था, बचे हुए पांच आरोपियो को पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस दल आरोपियों को लेकर इंदौर रवाना हो गया है।
जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद।
घटना दो दिन पुरानी है । चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी के पीछे गरीब नवाज बस्ती में रहने वाले नइम और उसके भाई छोटू की सामने ही रहने वाले सिकंदर, सुफियान, अरबाज, करीम, यासिन, कमर जहां,जाहिदा बानो और गुलनाज ने मिलकर हत्या कर दी थी । मृतक भाइयों की मां खुर्शीद इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी । पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीन आरोपी जाहिदा, कमर जहां और सिकंदर को पकड़ लिया था। जबकि शेष 5 आरोपी फ़रार हो गए थे । एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि पांचों आरोपी अमरावती भाग गए थे। उनको वहां से पकड़ कर इंदौर लाया जा रहा है।
Related Posts
April 18, 2025 ऑपरेशन के बाद दिव्यांग से सक्षम बनें बच्चे पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीमा ट्रस्ट और आरोग्य भारती के बैनर तले रविवार, 20 अप्रैल को लता मंगेशकर सभागृह में […]
April 7, 2024 इंडिया गठबंधन को मप्र की खजुराहो सीट पर लगा झटका
सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन हुआ खारिज।
2009 में विदिशा से कांग्रेस के […]
August 12, 2022 देशप्रेम के जज्बे के साथ सीएम शिवराज के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
समाज के हर वर्ग ने बढ़ - चढ़ कर निभाई सहभागिता।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ […]
May 18, 2021 कोरोना को हराने में इंदौर वासी हो रहे कामयाब, सिमट रहा संक्रमण, तेजी से बढ़ रही ठीक होने वालों की तादाद
इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके […]
July 18, 2020 कोरोना इम्पेक्ट : अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए बाबा महाकाल के दरवाजे उज्जैन : मप्र के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाबा महाकाल के […]
August 4, 2020 इंदौर के स्वर्णिम ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाई अनोखी टीशर्ट…! *नवाचार* : सरकार ध्यान दे तो कोरोना मरीजों की देखभाल में लगे कर्मचारी भी संक्रमण के भय […]
February 11, 2023 महापौर ने जोन कार्यालयों पर लगे शिविरों का किया निरीक्षण।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा, करदाताओं से की चर्चा।
लोक अदालत के तहत लगाए गए शिविरों में […]