इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो खाकी के मानवीय पहलू से भी रूबरू कराती हैं।
बीती 10 अप्रैल की रात पुलिस थाना बड़गौंदा की पुलिस टीम गवली पलासिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान खेड़ा मोहल्ला गवली पलासिया में एक खेत पर बने टीन शेड के गाय भैंस के बाड़े में आग लगने की सूचना मिली। गश्त कर रहे आरक्षक संदीप व आरक्षक मो. रियाज खान तुरंत वहां पहुंचे तो देखा कि बाड़े में रखे कंडों में आग लग गई थी। आग की लपटें वहां बंधीं गायों को झुलसा रही थीं। दोनों आरक्षकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर साहस का परिचय देते हुए जलती आग में से एक गाय और बछडे को बाहर निकाला। दोनों मूक प्राणी थोड़े झुलस अवश्य गए थे लेकिन उनकी जान बचा ली गई। एक अन्य गाय इस आग में ज्यादा झुलस गई थी, उसे नहीं बचाया जा सका।
दोनों आरक्षकों की मूक प्राणियों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता की ग्राम वासियों ने प्रशंसा की और उनका शुक्रिया अदा किया। दोनों आरक्षकों को पुरस्कृत करने मांग भी ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
Related Posts
July 17, 2020 सुमित्रा देवी ने ली बीजेपी की सदस्यता, शिवराज बोले कांग्रेस डूबता जहाज..! भोपाल : नेपानगर से विधायक सुमित्रा देवी ने विधानसभा की सदस्यता के साथ कांग्रेस से भी […]
June 18, 2023 प्याज की हेराफेरी कर व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्याज व्यापारी को लाखों रुपए का चूना लगाकर 4 साल से फरार […]
January 28, 2022 श्वेता तिवारी को महंगा पड़ा विवादित बयान, दर्ज हुई एफआईआर
भोपाल : अपर इनर वियर को भगवान से जोड़कर दिए विवादित बयान को लेकर अभिनेत्री श्वेता तिवारी […]
December 3, 2024 स्वतंत्रता सेनानी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं : सत्तन
स्वतंत्रता सेनानी जगन्नाथ प्रसाद वर्मा की मनाई गई 107 वी जयंती।
समाजसेवी मदन […]
February 3, 2024 वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में फोटो प्रदर्शनी, फिल्म वर्कशॉप और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन
इंदौर : वर्ल्ड वेटलेंड डे के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या […]
March 17, 2024 मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरे पकड़ाए
लूट के मोबाइल खरीदने वाला दुकान संचालक भी गिरफ्तार।
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की […]
April 22, 2021 विधायक शुक्ला ने विजयवर्गीय को दिया धन्यवाद, एमवायएच सहित तीन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के उपचार की रखी थी मांग
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को कांग्रेस के विधायक […]