इंदौर : गणेश मंदिर खजराना एवं रणजीत हनुमान मन्दिर को आम श्रद्धालुओं के लिये खोले जाने को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। गणपति मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह, मुख्य पुजारी अशोक भट्ट, पुजारी विनीत भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दिपेश व्यास, ए. डी. एम. तोमर, एस. डी. एम. रवि सिंह, बी एल कांसट, मैनेजर गौरी शंकर मिश्रा, प्रकाश दुबे, गजेन्द्र पंवार, योगेन्द्र सिंह राठौर ने बैठक में भाग लिया।
सुबह 5 से रात 9 बजे तक खुलेंगे देवालय।
बैठक में यह निर्णय लिया गया की मंदिर श्रद्धालुओं के लिये सुबह 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोला जाएगा। दर्शन के लिए स्टेपिंग लगाई जाएगी। गार्ड श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन करने पर आगे बढ़ने के लिए निवेदन करते रहेंगे। ज्यादा समय किसी को भी नही रुकने दिया जाएगा।
आरती, पूजन के समय बंद रहेंगे कपाट।
आरती के समय मन्दिर में प्रवेश बन्द रहेगा। श्रंगार, पुजा, आरती करने के बाद गर्भगृह बंद रहेगा। पुजारी, कर्मचारी एवं श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। चप्पल, जूते अपनी गाड़ी में या आपनी जवाबदारी पर रखना होंगे। रेलिंग के अंदर प्रवेश करने के पूर्व हाथों को सेनिटाइज़ करना होगा। इसके बाद साबुन से हाथ और पैर धोना होगे। मास्क लगा होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। थर्मल गन से श्रद्धालुओं की स्कैनिंग होगी। सावधानियों के लिये सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। कलेक्टर इस मामले में एक – दो दिन में विस्तृत आदेश जारी करेगे। जो खजराना गणेश मंदिर के साथ ही शहर के अन्य सभी मंदिरों पर उनकी पूजा पद्धति के अनुसार लागू होगा।