इंदौर : शनिवार को भोपाल में शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने किसानों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया।किसानो पर , महिलाओं पर , कांग्रेसजनो पर बर्बर तरीक़े से लाठीचार्ज किया गया।
भाजपा यह समझ नहीं रही है कि देश का सबसे बड़ा वर्ग किसान वर्ग है। जिस प्रकार से इन काले कृषि कानूनों के माध्यम से कृषि क्षेत्र का निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है , इन काले क़ानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर लाखों किसान कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहे हैं। इन काले क़ानूनों से हमारे देश की प्रदेश की अर्थव्यवस्था तबाह हो जायेगी , यह क़ानून हमारी आर्थिक गतिविधि को समाप्त कर देंगे , चौपट कर देंगे , इसका हम विरोध कर रहे है। ये कहना है पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का, वे रविवार को इंदौर प्रवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं।
सीएम शिवराज और भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं बचा है इसलिए किसानों को किसान नहीं मान रहे हैं। उनका ध्यान शराब की दुकानें बढ़ाने पर है। प्रदेश में
महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। रोज़ दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन उस दिशा में इनका ध्यान नहीं है।सबसे ज्यादा बेरोजगारी मध्य प्रदेश में है।
मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सच्चाई का साथ दें।
Related Posts
July 13, 2025 स्वच्छता सुपर लीग में भी शीर्ष पर रहकर इंदौर ने कायम की मिसाल
इंदौर : इंदौर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि स्वच्छता उसके लिए केवल एक अभियान […]
September 7, 2021 सरे राह चलते मिल गया था, गुरुदेव कहने वाला..
स्मृति शेष : योगेश देवले
🔻कीर्ति राणा ।
मेरा योगेश देवले से सरे राह परिचय हुआ था, […]
February 8, 2024 रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधन को करोड़ों रुपए के आयकर की डिमांड से मिली राहत
कमिश्नर अपीलेट ने खारिज कीआयकर विभाग की डिमांड।
आयकर विभाग ने मंदिर की बैंक में जमा […]
February 16, 2022 लोक अभियोजकों को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का आदेश हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
इंदौर : मप्र हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम के तहत नियमित लोक अभियोजकों को […]
February 22, 2021 क्रांति के स्वरों का उदघोष करती तराना पत्रकारिता की प्रस्तुति ने श्रोताओं में भरा जोश
इंदौर : स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक पत्रकारिता सिर्फ पत्रकारों ने ही नहीं की, […]
May 9, 2022 अच्छी आवाज और भाषा पर पकड़ बेहतर करियर का माध्यम बन सकते हैं- शर्मा
इंदौर। अगर आपके पास बेहतरीन आवाज है, उच्चारण स्पष्ट है, भाषा पर पकड़ है,और आप उसका सही […]
January 29, 2021 एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला की प्रेमी ने की चाकू मारकर हत्या
इंदौर : लसुड़िया थाना क्षेत्र में गुरूवार शाम एक शादी शुदा महिला की हत्या कर दी गई। […]