इंदौर : तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में हिंदू नव वर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्पर्धा में भाग लेकर आकर्षक एवं नयनाभिराम रंगोलियां बनाई। उत्कृष्ट रंगोलियां बनाने वाली विजेता प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार विभा और भारती, द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा तिवारी और तृतीय पुरस्कार शिवानी को मिला। पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राजेश तोमर, केके झा, संजय यादव ने कहा कि चैत्र नवरात्रि पर सरस्वती मंदिर प्रांगण एवं गर्भगृह में दीप प्रज्वलन का आयोजन भी रखा गया।
Related Posts
October 6, 2019 आफत की बारिश पर भारी पड़ा आस्था का सैलाब..! इन्दौर : रविवार दोपहर आसमानी बारिश मुसीबत बनकर बरस रही थी। पर उसकी ये मनमानी मां दुर्गा […]
July 6, 2022 संजय शुक्ला ने शुभ मुहूर्त में किया मतदान, दो लाख मतों से जीतने का किया दावा
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के गृहक्षेत्र बाणगंगा में मतदान को […]
January 28, 2021 कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, ज्यादा क्षमता से खोले जा सकेंगे सिनेमा हॉल व थिएटर
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने कहा कि […]
November 24, 2018 राजेश सोनकर ने गिनाए सांवेर में किये विकास कार्य इंदौर: सांवेर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर ने […]
July 2, 2019 ई- उठावना या इमोशन का उठावना…? इंदौर: घर- परिवार के सुख- दुःख के पलों में नाते- रिश्तेदार, मित्र और परिचितों को शामिल […]
November 1, 2017 कांग्रेस का कार्यकर्ताओं को अल्टीमेटम, मप्र में नारे सिर्फ सोनिया- राहुल के ही लगेंगे भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं […]
February 19, 2021 भूमाफिया दीपक जैन पर लगाई गई रासुका
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने भू-माफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप […]