इंदौर : गुम हुई नाबालिग लड़की को तीन दिन में बडगोंदा पुलिस ने ढूंढ निकाला। बड़गोंदा में रहने वाली फरियादिया ने थाने में रिपोर्ट की थी कि मेरी नाबालिग लड़की अपनी बड़ी मम्मी के घर सोने के लिए निकली थी जो वापस नहीं लौटी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़गोंदा पर अपराध क्रमांक 508/21 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी बडगोंदा अमित कुमार द्वारा उक्त नाबालिग बालिका को ढूंढने के लिए एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा 9 दिसम्बर 2021 को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया गया। बालिका के धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय महू में कथन कराए गए। उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग लड़की को बरामद करने में थाना प्रभारी बडगोंदा अमित कुमार, उपनिरीक्षक अजब सिंह यादव, सउनि ओमप्रकाश स्वामी और आरक्षक अंजलि शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
Related Posts
August 14, 2021 पैथोलॉजी लैब में लाखों का गबन करने वाले नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : तिलक नगर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पैथोलॉजी के नौकर द्वारा किए गए […]
December 29, 2021 पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत इंदौर में की गई पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, हिंगणकर बनाए गए एसीपी क्राइम
भोपाल : मप्र सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर व भोपाल […]
March 10, 2023 रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होगा बजर बट्टू सम्मेलन
कैलाश विजयवर्गीय, अन्य अतिथि और पत्रकार अनूठी वेशभूषा में नजर आएंगे।
खजूरी बाजार से […]
May 28, 2023 वीर सावरकर की 140 वी जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
11 स्थानों से निकली वाहन रैली में सैंकड़ों लोग हुए शामिल।
इंदौर : स्वात्यंत्रवीर […]
February 16, 2022 पंचम निषाद का रजत जयंती संगीत समारोह 25 फरवरी से
इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था 'पंचम निषाद'अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने […]
April 15, 2020 एक कैनवास 21 पेंटिंग्स, शीर्षक ‘कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा’ इंदौर : लॉकडाउन की अवधि में घर में रहकर भी हम अपनी रुचि, अपने शौक, अपने हुनर को जारी […]
May 4, 2023 महापौर ने चयनित 13 उपयंत्रियों को वितरित किए आदेश पत्र
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल के तहत मेरिट के आधार पर […]