भोपाल : केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मन्त्रणा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ विधायकों को मन्त्रिमण्डल में समायोजित करने को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इसी के चलते चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। सीएम शिवराज अपने पूर्व सहयोगियों को मन्त्रिमण्डल में स्थान दिलाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में ये संभव नहीं हो पा रहा है। नामों की सूची को अंतिम रूप नहीं मिलने के कारण ही आज याने मंगलवार 30 जून को होनेवाला मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह टल गया।
वीडी शर्मा से मिलने पहुंचे शिवराज।
मंगलवार शाम सीएम शिवराज बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से मंत्रिमंडल में लिए जाने वाले नामों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक सूची को अंतिम रूप देकर दिल्ली में मौजूद नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र सिंह तोमर को भेजा जाएगा। दोनों नेता पार्टी हाईकमान को सूची से अवगत करवाकर उनकी सहमति लेंगे।
2 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार।
प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार दोपहर भोपाल पहुंच रहीं हैं। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सम्भवतः 2 जुलाई को मन्त्रिमण्डल का विस्तार होगा। आसार यही है कि 26 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
Related Posts
September 3, 2020 गुड्डू सहित कांग्रेसियों ने सांवेर थानें में दी गिरफ्तारी, पुलिस को पक्षपात से बाज आने की दी चेतावनी इंदौर : गुरुवार को सांवेर थाने पहुंचकर उन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने अपनी […]
April 4, 2022 धार्मिक नारे लगाते हुए युवक ने गोरक्षनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला, दो जवान घायल, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ : गोरखपुर स्थित नाथ सम्प्रदाय की सर्वोच्च पीठ गोरक्षनाथ मन्दिर की सुरक्षा में […]
September 25, 2022 लता अलंकरण के लिए चयनित कलाकारों के नामों का ऐलान
2019 के लिए शैलेंद्र सिंह, 2020 के लिए आनंद मिलिंद और 2021 के लिए कुमार शानू होंगे […]
September 3, 2023 नाइट कल्चर के सकारात्मक पहलू को भी सामने लाएं : पुलिस आयुक्त
समय के साथ संस्कृति भी बदलती है : कलेक्टर
अभ्यास मंडल की अंतर विद्यालयीन भाषण […]
March 2, 2025 इंदौर में 21 मार्च से होगा तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो
ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले होगा आयोजन।
इंदौर : ओलंपिया एग्जिबिशन […]
December 23, 2021 राजमोहल्ला की अधिकृत सब्जी मंडी हटाने पर भड़के पूर्व विधायक नेमा, नगर निगम पर लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने राजमोहल्ला सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं को […]
February 15, 2019 ऐश्वर्या ने जवानों की शहादत को किया नमन इंदौर: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को इंदौर आयी। यहां राऊ बायपास पर […]