इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा खुलासा फर्स्ट अखबार के कार्यालय में जबरन घुसकर की गई तोड़फोड और स्टाफ के साथ मारपीट की कड़ी निंदा की है।
प्रेस की आजादी पर किया जा रहा हमला।
बाकलीवाल ने कहा कि निगम अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा प्रेस की आजादी पर हमला किया जा रहा है। खुलासा फर्स्ट अखबार के शॉपिंग कॉम्पलेक्स कार्यालय में जबरन घुस कर की गई मारपीट एवं तोड़फोड़ सीधे प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।
अखबार में निगमकर्मियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के विरोध में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी। इसी बौखलाहट में निगमकर्मियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आए दिन इंदौर की जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है,जबरन उनके चालान बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों को डराया- धमकाया जा रहा है। पूरी तरह से डर का माहौल बनाया जा रहा है।बाकलीवाल ने कहा कि प्रेस एवं शहर की जनता के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार शीघ्र रोका चाहिए, अन्यथा शहर की जनता के हित मे काँग्रेस पार्टी पर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।
Related Posts
July 24, 2020 लॉकडाउन को लेकर लोगों से ऑनलाइन राय लेंगे सांसद लालवानी इंदौर : पिछले कुछ दिनों से शहर में लॉकडाउन को लेकर चर्चा फिर सरगर्म है। एक तरफ कोरोना के […]
May 26, 2020 इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या घटी, भर्ती मरीजों की सेहत में भी तेजी से हो रहा सुधार इंदौर : बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनीं हुई थी। पर जिला […]
February 2, 2024 एम जी रोड व जवाहर मार्ग वन वे किए जाने पर लगी आधिकारिक मुहर
ई - ऑटो रिक्शा के दो हफ्ते में निर्धारित होंगे रूट।
नए ई - ऑटो रिक्शा के पंजीयन पर […]
March 26, 2023 चार दिन पूर्व व्यापारी का रुपयों से भरा बैग छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग हैं दोनों आरोपी।
इंदौर : व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनकर भागे दो नाबालिग […]
March 17, 2020 अब इंदौर में ही हो सकेगी कोरोना की जांच, बाहर नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल *संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने कोरोना वायरस से निपटने के इंतजामों की समीक्षा […]
May 24, 2025 देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन, अमृत भारत स्टेशन के बतौर विकसित होंगे : प्रधानमंत्री मोदी
देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है।
प्रधानमंत्री […]
December 16, 2018 नरेन्द्रसिंह झाबुआ डेली कॉलेज के नए चेयरमैन इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल डेली कॉलेज की गवर्निग बॉडी के नए चेयरमैन नरेंद्र […]