इंदौर : गणेश चतुर्थी पर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश नगर निगम परिसर में भी विराजित हुए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्ना लाल यादव ने निगम प्रांगण में विराजे श्री गणेश का विधि विधान से पूजन किया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान,अभिषेक बबलू शर्मा, मनीष शर्मा, प्रिया डांगी, अन्य पार्षद गण, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमा को राजवाड़े से निगम प्रांगण तक बैंड बाजे के साथ जुलूस के माध्यम से लाया गया जिसमें सभापति, एमआईसी मेंबर एवं अन्य उपस्थित थे।
शहर में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा श्री गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर शहर में सुख, शांति व समृद्धि बनीं रहने की प्रार्थना की गई। शहर का बेहतर विकास हो और इंदौर देश का अग्रणी शहर बनें, इस बात की कामना भी पार्वती नंदन से की गई। बाद में महापौर ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
April 24, 2021 पैसे ले लो, इंजेक्शन दिलवा दो, मनोज राजानी ने देवास कलेक्टर से की मांग
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पत्र लिखकर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला से […]
November 18, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…’राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी।’
*अरविंद तिवारी*
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
🚥 कोई कुछ भी कहे लेकिन […]
April 15, 2021 इंजेक्शन- ऑक्सीजन के नाम पर जनता को गुमराह न करें जनप्रतिनिधि- बेग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से […]
January 13, 2023 महापौर को लक्ष्य बनाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे कांग्रेसी नेता – देवकीनंदन तिवारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंदौर का सफल आयोजन, जिसे अन्य देशों से आये […]
September 12, 2021 भंवरकुआ चौराहे के चौड़ीकरण की बाधा होगी दूर, पुलिस थाना और मन्दिर के लिए जमीन देगा विवि
इंदौर : भंवरकुआं चौराहा के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होगी। देवी […]
October 11, 2022 पीएम मोदी ने अलौकिक महाकाल लोक का किया लोकार्पण
पैदल व ई वाहन से भ्रमण कर किया समूचे परिसर का अवलोकन।
सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी […]
July 28, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने कलेक्टर कक्ष के बाहर दिया धरना, मध्य क्षेत्र में भी लेफ्ट- राइट का नियम खत्म करने की मांग की इंदौर : जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार से मध्यक्षेत्र को छोड़ शेष शहर में लेफ्ट- राइट का […]