अवैध निर्माण के संबंध में मिली थी शिकायत।
अवैध तरीके से क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट टर्फ, बैडमिंटन कोर्ट का हो रहा था निर्माण।
इंदौर : नगर निगम के अमले ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब एक लाख स्क्वेयर फीट में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। रिमूवल की ये कार्रवाई जोन क्रमांक 22 के वार्ड क्रमांक 36 में निपानिया स्थित तान्या रिजॉर्ट पर की गई। निगम आयुक्त शिवम वर्मा को उक्त कॉलोनी के प्लॉटधारकों द्वारा तान्या रिजॉर्ट के बिना सक्षम स्वीकृति व बिना अनुमति के अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
इस पर सख्त एक्शन लेते हुए, निगम आयुक्त के निर्देश पर निपानिया स्थित तान्या रिजॉर्ट खसरा नंबर 31/3, 31/4, 31/7, 31/9 में बिना सक्षम स्वीकृति के 1 लाख वर्ग फीट से अधिक स्थान पर निर्मित क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, टर्फ, कवर्ड बैडमिंटन कोर्ट व अन्य अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी शिवराजसिंह यादव, भवन निरीक्षक हितांशु ताम्रकर, रिमूव्हल विभाग के बबलु कल्याणे, कमल दुबे व अन्य उपस्थित थे।
Related Posts
February 4, 2024 फोटो प्रदर्शनी के जरिए वेटलैंड साइट सिरपुर की खूबसूरती और महत्व को दर्शाया
इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और सीएमएस वातावरण […]
September 11, 2021 खजराना गणेश मंदिर में स्थापित किया गया देश का दूसरा गणेश संग्रहालय
इंदौर : शहर के खजराना गणेश मंदिर में देश का दूसरा गणेश संग्रहालय स्थापित किया गया है। […]
April 1, 2023 बावड़ी की छत ढहने से हुई जनहानि के मामले में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर एफआईआर
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल […]
February 2, 2022 अन्ना दुरई और राजेश ज्वेल के बीच होगा टेबल टेनिस का खिताबी मुकाबला
इंदौर : अन्ना दुरई ने इंदौर प्रेस क्लब में खेली जा रही वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की […]
December 26, 2022 बी एस एफ सिलीगुड़ी ने जीता मोयरा गोल्ड कप
महिला वर्ग का खिताब एएफसी हरियाणा के नाम।
हजारों दर्शकों ने फायनल मैच के रोमांच का […]
July 16, 2021 सोशल मीडिया के जरिए तीन साल की मासूम को परिजन से मिलाया गया, पुलिस के प्रयासों को मिली सफलता
इंदौर : थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहवासी को शिवधाम मंदिर के पास एक 03 वर्षीय मासूम […]
June 24, 2022 नियाज़ अली शाह की दरगाह पर मनाया गया उर्स, चादर पेश कर मांगी अमन – चैन की दुआ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब की अगुवाई में 133 वे उर्स मुबारक के मौके पर साथ तुकोगंज स्थित […]