हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक (सेल्स) को कारण बताओ नोटिस जारी।
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन द्वारा जीपीओ चौराहा स्थित लक्ष्मी सर्विस स्टेशन को सील करने की कार्रवाई की गई। एडीएम पवन जैन ने बताया कि एक दिन पूर्व पेट्रोल पंप के संचालन में हुई अनियमितताओं के कारण आग लगने की घटना घटित हुई थी। साथ ही पंप के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को आपूर्ति रोके बिना ही पेट्रोल का टैंकर खाली कराया जा रहा था, जो एक गंभीर लापरवाही है। इस घटना की जांच पेट्रोल पंप पहुंचकर की गई। पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार पेट्रोल पंप सील करने की कार्रवाई की गई।
एडीएम जैन ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित गड़ोदिया एवं सहायक प्रबंधक (सेल्स) रोहित निहोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के तहत तीन दिवस के भीतर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का टैंकर खाली कराए जाते समय बरती गई लापरवाही तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में लिखित जवाब मांगा गया है, साथ ही दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी गई है।
Related Posts
May 7, 2023 पाकिस्तान में शरण लिए बैठे आतंकी की गोली मारकर हत्या
बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर मारीं गोलियां।
लाहौर में 33 साल से रह रहा था आतंकी […]
July 27, 2022 05 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहा आरोपी देवास से गिरफ्तार
इंदौर : 05 लाख की फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात शातिर बदमाश का पता लगाकर पुलिस थाना […]
September 10, 2019 मप्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, अलर्ट जारी भोपाल : मप्र के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरीतरह प्रभावित हुआ है। […]
December 23, 2020 कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 7 से 8 फीसदी के बीच बरकरार, 3 और मरीजों की मौत
इंदौर : ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप में अवतरित होने की खबरों ने एक बार फिर लोगों […]
August 29, 2022 मलेशिया में आईएनएस सुमेधा पर पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, नौसेना का बढ़ाया हौसला
मलेशिया के पोर्ट क्लैग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल।
पर्यटन […]
February 24, 2025 2047 तक दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत..
आईएमए के इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में बोले आईआईएम इंदौर के निदेशक […]
January 3, 2024 बड़ी जीत मतलब बड़ी जिम्मेदारी : आकाश विजयवर्गीय
क्षेत्र 1 की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने निकले आकाश कैलाश […]