इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर में भी स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तमाम शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ जगह- जगह ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।
हाईकोर्ट में ध्वजारोहण।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजॉय पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण न्यायमूर्ति रोहित आर्य, न्यायमूर्ति विवेक रूसिया, न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर, न्यायमूर्ति शैलेन्द्र शुक्ला, न्यायमूर्ति अनिल वर्मा, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार बी.के. द्विवेदी, ओएसडी नवीन पाराशर और रजिस्ट्रार आनंद मण्डलोई सहित अधिकारीगण और अधिवक्ता मौजूद थे। उधर जिला कोर्ट में जिला न्यायाधीश ने तिरंगा फहराया।
कमिश्नर, कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण।
संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया, वहीं कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह नगर निगम में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने झंडावंदन किया। डीआईजी आफिस में डीआईजी मनीष कपूरिया ने ध्वजारोहण किया। केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Related Posts
December 23, 2022 वायु प्रदूषण के स्रोतों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा अध्ययन
मुसाखेडी व बिचौली हप्सी में लगाए सीएसी का किया अवलोकन।
इंदौर : क्लीन एयर कैटलिस्ट […]
March 5, 2023 बहनों के जीवन को सरल,सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय – मुख्यमंत्री चौहान
योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए दिए जाएंगे।
25 मार्च […]
June 2, 2020 कोरोना से निपटने के मामले में इंदौर पूरे देश में रोल मॉडल है- सुलेमान इंदौर : कोरोना वायरस से निपटने के मामले में इंदौर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में रोल […]
May 21, 2021 ब्लैक फंगस के उपचार के किए जा रहे हैं पुख्ता इंतजाम- चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर संभाग में […]
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ढहाए जाने से जैन समाज में छाया आक्रोश, आचार्यश्री ने ट्रस्टियों को किया तलब
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य विद्यासागर जी ने सात महीने बिताएं […]
December 24, 2022 इंदौर छुएगा ‘स्वच्छता का सातवा आसमान’
महापौर ने लॉन्च की टैग लाइन।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया […]
February 11, 2022 इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग
नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन […]