भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए होशंगाबाद रैफर किया गया है। दोनों मृतक व घायल युवक इंदौर के हैं। वे पचमढ़ी घूमने जा रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे मटकुली-पचमढ़ी रोड पर झिरिया गांव के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई। बताया जाता है कि कार स्कीम नंबर 155 निवासी अंकित पुत्र राजू शर्मा चला रहा था। हादसे में अंकित के भाई पुनीत शर्मा पुत्र राजू शर्मा (30) निवासी मरीमाता चौक इंदौर की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल शुभम सिंह की मौत अस्पताल में हुई। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए। मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुआ हादसा।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक लापरवाही पूर्वक व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के चलते यह हादसा हुआ। कार चला रहे अंकित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक पुनीत उसका भाई था।
Related Posts
March 20, 2021 सिंधु के ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने की उजली हैं संभावनाएं
इंदौर : (धर्मेश यशलहा )बीस मार्च को विश्व विजेता पी.वी.सिंधु अपने को बीसा साबित कर […]
November 17, 2022 जनजातीय बच्चों ने मप्र को दिलाई गौरवमयी उपलब्धि
कलेक्टर इलैया राजा टी ने विजेता बच्चों से मिलकर दी बधाई, बढ़ाया हौसला।
मध्यप्रदेश के […]
November 6, 2021 पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए 56 भोग
इन्दौर : श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में परंपराअनुसार अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। […]
July 9, 2023 महापौर शिखर सम्मेलन में इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश – विदेश के प्रतिनिधियों ने सराहा
इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित महापौर द्वारा नवाचार के तहत् इंदौर में लागू किए गए […]
December 1, 2024 स्थानीय पुलिस को भी वित्तीय जांच मामलों में स्मार्ट बनाएंगे : अग्रवाल
एफआईयू को हर महीने मिलती हैं एक लाख रिपोर्ट, एआई असामान्य लेनदेन को करता है ट्रैक और […]
July 27, 2023 बी टेक के छात्र की हत्या के मामले में युवती सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पूर्व बॉयफ्रेंड को मारना चाहती थी युवती, मार दिया उसके दोस्त को।
मंगलवार देर रात […]
December 17, 2021 कम्प्यूटर शॉप से हजारों का माल उड़ाने वाले दो नौकर गिरफ्तार
इंदौर : तुकोगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने […]