भंवरकुआ थाने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस।
इंदौर : बुधवार शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद से ही शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से मतदाताओं को प्रलोभन देने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।इसके चलते दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद, झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी घटित हो रहीं हैं।
ऐसी ही एक घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र में सामने आई। बताया जाता है कि कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उनके समर्थकों ने बीजेपी के पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र चौहान की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद भारी बवाल खड़ा हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता भंवरकुआ थाना पहुंच गए। वहां भी उनमें विवाद होने लगा। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। हंगामा और मारपीट पर उतारू कांग्रेस – बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर तीतर – बितर किया।
कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक – दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस आवेदन लेकर जांच कर रही है।
Related Posts
May 7, 2025 बहन – बेटियों का सिंदूर मिटाने वाले पाक आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तान और pok में एयर स्ट्राइक कर 09 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त।
कई आतंकवादी […]
June 10, 2024 शहर की हरियाली को बचाने के लिए जनहित पार्टी का पैदल मार्च
पैदल मार्च निकालकर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
एमओजी लाइन और हुकुमचंद मिल के पेड़ों […]
May 29, 2021 लॉकडाउन में भी फल- सब्जी के ठेले लगे देख भड़के कलेक्टर, अब नहीं माने तो होगी गिरफ्तारी
इंदौर : शहर में कतिपय इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
December 13, 2019 हॉस्टल की छात्रा का वीडियो बनाने के मामले में 6 दिन बाद जागा विवि प्रशासन..! इंदौर : देवी अहिल्या विवि के भंवरकुआं स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में निजी एजेंसी के […]
July 22, 2021 कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का इंदौर आगमन पर आत्मीय स्वागत
इंदौर : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद प्रथम बार […]
January 9, 2022 ओमिक्रोन की रफ्तार तेज पर घातक नहीं इसका संक्रमण, 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे ज्यादातर मरीज- डॉ. पांडे
इंदौर : नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नए साल 2022 के […]