इन्दौर : शहर की क्लर्क कॉलोनी में एक मकान मालिक द्वारा भाजपा पोषित गुंडों से परेशान होकर मकान बेचने संबंधी लगाया गया बोर्ड चर्चा का विषय बना रहा। बोर्ड लगाने वाले परिवार का कहना था कि पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। हालांकि पड़ताल में मामला पड़ोसियों के बीच विवाद का निकला।
ये था पूरा मामला।
दरअसल, क्लर्क कॉलोनी निवासी अजय उर्फ मुनमुन मिश्रा ने पड़ोसी सुशील यादव पर आरोप लगाया कि उसने उनपर हमला किया और हवाई फायर भी किया। इस घटना के बाद परेशान होकर उन्होंने अपना मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया।अजय मिश्रा खुद को पुराना जनसंघी बताते हैं और ये बात मकान बेचने संबंधी बोर्ड पर भी लिखी है। अजय मिश्रा ने सुधीर यादव के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में केस भी दर्ज करवाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशील के साथ उसका भाई सुधीर, भतीजा चीकू यादव सहित कई गुंडे थे। उनके हाथ में पिस्टल और रिवाल्वर भी थी। अजय मिश्रा के अनुसार उनके और उनकी मां पुष्पा के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
परदेशीपुरा पुलिस ने क्रॉस कम्पलेट पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि मिश्रा और यादव में पुराना झगड़ा है। पहले दीवार में कील ठोकने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
November 24, 2024 कैलाश मकवाना होंगे मप्र के नए डीजीपी
भोपाल : वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रमुख कैलाश मकवाना को प्रदेश का नया […]
January 24, 2022 ब्रांडेड कम्पनी के नाम से कपड़े बेचने वाली गारमेंट शॉप पर पुलिस का छापा, लाखों रुपए कीमत के कपड़े व लोगो जब्त
इंदौर : ब्रांडेड कंपनी के नाम से कपड़े बेचने वाले मल्हारगंज क्षेत्र के बालाजी फैशन […]
April 1, 2021 नगर निगम की कर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने चलाया जनजागरण अभियान
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा की गई टैक्स वृद्धि के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जन […]
February 12, 2023 लोक अदालत में 58 करोड़ 43 लाख से अधिक राशि के अवॉर्ड, डिक्री और वसूली के आदेश पारित
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के […]
November 22, 2023 दीपावली जैसे त्योहार अखंड भारत की भावना को मजबूती देते हैं
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और सीए इंदौर शाखा के दीपावली मिलन समारोह में बोले मुख्य […]
December 29, 2023 भंवरकुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्जीय गैंग के तीन बदमाशों को किया […]
July 28, 2024 मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले ऑटो रिक्शा चालक को भिजवाया जेल
इंदौर : साढ़े पांच साल की मासूम से अश्लील हरकतें करने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश भाट […]