इंदौर : अक्षय तृतीया पर निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा के मार्ग पर चल रहा विवाद गृहमंत्री नरोत्तमजी मिश्रा ने यह कह कर समाप्त कर दिया कि परशुराम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाए, परमिशन पहुंच जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी पुलिस सक्षम है।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संस्थापक विकास अवस्थी एवं यात्रा संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि परंपरागत शोभायात्रा मार्ग को लेकर विगत 4 दिनों से विवाद चल रहा था। युवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल इस बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिला और उनसे परमिशन दिलाने का निवेदन किया। इसपर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप धूमधाम से शोभायात्रा निकालिए परमिशन आपके पास पहुंच जाएगी।
पत्रकारों द्वारा किए गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ही नहीं कोई भी समाज किसी भी देवी देवता की शोभायात्रा निकालना चाहेगा तो उसमें कभी कोई अवरोध नहीं आएगा। किसी का धर्मस्थल बीच में आता भी है तो वहां की व्यवस्था बनाने के लिए हमारी पुलिस सक्षम है।
इस अवसर पर आशीष दीक्षित, लालजी तिवारी, अनूप शुक्ला, कन्नू मिश्रा, अभिषेक पांडे, अंकित त्रिवेदी, विजेंद्र दीक्षित, कमल दीक्षित,राजेश दुबे, संजय तिवारी उपस्थित थे।
Related Posts
February 7, 2025 राज्यस्तरीय युवा उत्सव में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ओवरऑल चैंपियन
राजा मानसिंह विश्वविद्यालय ग्वालियर रहा रनर अप।
इंदौर : राज्य सरकार के उच्च शिक्षा […]
May 29, 2023 खजराना गणेश मंदिर में व्यावसायिकता हो रही हावी..!
रसीद कटाने वालों को आम श्रद्धालुओं पर दी जा रही वरीयता।
बाहर से आई श्रद्धालुओं ने […]
September 30, 2020 24 हजार को पार कर गया संक्रमितों का आंकड़ा, मौतों पर भी नहीं लग पा रहा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण की काली छाया से कब मुक्ति मिलेगी, कहा नहीं जा सकता, फिलहाल तो […]
December 23, 2021 समाज को चैतन्य बनाने के लिए सन्त सम्मेलन जैसे आयोजन जरूरी- शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ
इंदौर : भारतीय संस्कृति बहुत व्यापक और गहरी है। घर-परिवार से लेकर देश के प्रमुख मुद्दों […]
July 10, 2022 सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में प्रारंभ हुआ गुरुपूर्णिमा उत्सव
60 विद्यार्थियों को किया गया छात्रवृत्ति का वितरण।
इंदौर : विद्यार्थी का प्रथम […]
March 19, 2021 तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ढाया कहर, खेतों में खड़ी फसलों को खासा नुकसान होने की आशंका..!
इंदौर : शुक्रवार दोपहर बदले मौसम ने कहर ढा दिया। इंदौर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में […]
July 6, 2021 विमानतल पर बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने की चर्चा, शुक्रवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ…!
इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को इंदौर, उज्जैन और देवास के प्रवास पर थे। उज्जैन […]